Naomika Saran Mumbai: दिवंगत राजेश खन्ना की पोती नाओमिका सरन मुंबई इवेंट से निकलते वक्त पैपराजी के कारण असहज नजर आईं। उनका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे घबराई दिखीं और तेजी से अपनी कार की ओर बढ़ीं। लोग पैप्स पर नाराज हुए।

Akshay Kumar's niece Naomika Saran spotted: दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की पोती और अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन ( Naomika Saran ) गुरुवार को मुंबई में एक लोकेशन परं नज़र आईं , लेकिन इस दौरान उन्हें पैप्स द्वारा पीछा किए जाने पर अनकंफर्टेंबल होते देखा गया। 20 वर्षीय नाओमिका को इस तरह घबराते देख लोगों उनपर दया आ गई और उन्होंने कैमरामैन की उन्हें "परेशान" करने और उनका रास्ते रोकने के लिए खिंचाई भी की। दरअसल पैपराजी ने उन्हें घेर लिया था। इस दौरान उन्होंने खुद को एकदम कूल रखने की कोशिश की, आसपास की भीड़ के साथ भी काइंड रहने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे इस दौरान बेहद घबराई हुई नजर आईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाओमिका सरन के पीछे पड़े पैपराजी, वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, नाओमिका मुंबई के एक स्टोर से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं और जैसे ही पैपराजी ने उन्हें आवाज लगाई, उन्होंने सबसे पहले अपना रास्ता बदलने की कोशिश की। जब उन्हें एहसास हुआ कि ये तो पीछा ही नहीं छोड़ रहे हैं, तो वे बहुत तेजी से अपनी कार की तरफ बढ़ीं, इस दौरान एक पैपराजी अपने मोबाइल से लगातार उन्हें शूट कर रहा था। इस दौरान कुछ फोटो जर्नलिस्ट उनके एकदम नजदीक आ गए। इसके बाद उन्होंने तकरीबन भागते हुए अपनी कार को पकड़ा। हालांकि इस दौरान उन्होंने सभी को थैंक्स भी कहा।

View post on Instagram


क्या आप जानते हैं?

 नाओमिका सरन बॉलीवुड के दिग्गज राजेश खन्ना की नातिन हैं और ट्विंकल खन्ना की भतीजी हैं। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की, और इन दिनों लंदन में पढ़ाई में व्यस्त हैं।

अपडेट जारी है…