Nawazuddin vs Pankaj Tripathi: दौलत में 120 CR का अंतर, कौन है बड़ा एक्टर
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी, दोनों 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से चमके। कौन ज़्यादा हिट और किसकी कमाई ज़्यादा, जानिए इस दिलचस्प तुलना में।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी 19 मई को 51 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। "गैंग्स ऑफ़ वासेपुर" से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली, इसी मूवी से पंकज त्रिफाठी भी लाइम लाइट में आए थे। यहां हम इन दोनों के करियर और कमाई को कंपेयर कर रहे हैं।
अनुराग कश्यप की ब्लैक फ्राइडे (2004) के 8 साल बाद 2012 की गैंग्स ऑफ़ वासेपुर मूवी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नोटिस किया गया।
इसके बाद नवाज को द लंचबॉक्स (2013) में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फ़िल्मफ़ेयर मिला,कहानी" (2012), किक (2014),"बदलापुर" (2015), बजरंगी भाईजान (2015), रमन राघव 2.0 (2016), रईस (2017), मॉम (2017), मंटो (2018) में ज़बरदस्त अदाकारी के लिए तारीफें बटोरीं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बीते 21 साल में लगभग 50+ फिल्मों में काम किया है, इनमें एक औऱ दो सीन वाली फिल्में भी हैं। वहीं उनकी 10 से 15 फिल्मों को क्रिटिक्स ने हिट बताया है।
एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेट वर्थ 150 से160 करोड़ रुपए बताई जाती है। वे एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। मुंबई में उनके पास 12 करोड़ से ज्यादा कीमत का एक बंगला है।
पंकज त्रिपाठी ने भी अपने करियर की शुरुआत कुछ सेकंड के रोल से की थी। उन्हें रन फिल्म में एक सीन में देखा गया था।
पंकज त्रिपाठी को "गैंग्स ऑफ़ वासेपुर" से पहचान मिली, इसके बाद फुकरे (2013), मसान (2015), निल बटे सन्नाटा (2016), बरेली की बर्फी, फुकरे रिटर्न्स 2017), स्त्री (2018), लूडो , गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (दोनों 2020), और 83 (2021) ने उनकी कामयाबी को आसमान पर पहुंचा दिया।
पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज मिर्ज़ापुर (2018-वर्तमान), क्रिमिनल जस्टिस (2019-2022) में तरीफें बोटर चके हैं। इस लिस्ट में स्ट्रीमिंग फ़िल्म कागज़ (2021) भी शामिल हैं। वे तमिल मूवी काला (2018), इंग्लिश मूवी एक्सट्रैक्शन (2020) में भी काम कर चुके हैं ।
पंकज त्रिपाठी को न्यूटन (2017)के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, मिमी (2021) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी की कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपये से अधिक है। ज़ी जेस्ट की रिपोर्ट में उनकी फीस 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है। रियल एस्टेट में इंवेस्टमेंट करने वाले इस एक्टर के मुंबई में दो घर है,बिहार में आलीशान बंगला बनवाया है, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ बताई जाती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

