रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' पर निक जोनास ने डांस वीडियो शेयर किया, रणवीर ने इस पर कमेंट करते हुए 'हाहाहा जीजू' कहा है। फिल्म 2 हफ्ते बाद भी हाउसफुल जा रही है। इसके एक्शन सीन वायरल हैं।
Nick Jonas Dances To Shararat: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने तहलका मचा रखा है। दूसरे हफ्ते के बाद भी मूवी सिनेमाघरों में हाउसफुल जा रही है। वहीं इसकी क्लिप औऱ गाने तो रील्स में खूब धूम मचाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के एक्शन सीन छाए हुए हैं। 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज़ होने के बाद से ही सेलेब्रिटीज़ और फ़ैन्स दोनों फ़िल्म की तारीफ़ कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का गाना 'शरारत' भी वायरल हो गया है। अब, जोनास ब्रदर्स भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं, प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनास ने गाने पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। रणवीर ने अब उसी वीडियो पर कमेंट सेक्शन में रिएक्ट किया है।
निक जोनास के सॉन्ग पर रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट
निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक गाने पर डांस करते हुए अपना एक शॉर्ट क्लिप शेयर की है। वीडियो में, उन्हें शरारत गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें उनके भाई बैकग्राउंड में उनका साथ दे रहे हैं। निक ने कैप्शन में लिखा, "नया प्री-शो हाइप सॉन्ग अनलॉक हो गया।"
यह गाना जैस्मीन सैंडलस, मधुबंती बागची और शाश्वत सचदेव ने गाया है। इसे फिल्म में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा पर फिल्माया गया है। इसके पोस्ट के कुछ ही घंटों में, रणवीर ने पोस्ट पर एक मज़ेदार कमेंट किया और कहा, “हाहाहाहाहा जीजूऊऊ जाने देeeee (हंसने वाला चेहरा और लाल दिल वाले इमोजी)।” निक ने रणवीर को जवाब दिया और लिखा, “भाई! धुरंधर टाइटल ट्रैक नेक्सट है! आपको और फैमिला को प्यार! चलो चलें!”
देशभक्ति पर बेस्ड धुरंधर का प्लॉट
धुरंधर एक भारतीय जासूस हमज़ा की कहानी है जो रहमान डकैत के गैंग में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाता है। यह फ़िल्म 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसी असल ज़िंदगी की घटनाओं से इंस्पायर है, जो दर्शकों को भारत-पाकिस्तान विवाद से भी रिलेट करता है। ।
आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और को- प्रोड्यूस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं। फ़िल्म में मानव गोहिल, दानिश पंडोर, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक भी सहायक भूमिकाओं में हैं।


