नितेश तिवारी की बहुचर्चित मूवी  'रामायण' का न्यू मोशन पोस्टर रिलीज़ हो गया है! पोस्टर में रणबीर कपूर और यश अपने राम और रावण के एनिमेटेड रूप में दिखाई दे रहे हैं। 

Ramayan Motion Poster Release : नितेश तिवारी की रामायण को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। 12 जुलाई को VFX बेस्ड टीज़र रिलीज़ किया गया था। वहीं फिल्म मेकर ने अब इसके दमदार पोस्टर से पर्दा उठा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रामायण फिल्म मेकर ने शनिवार यानि 12 जुलाई को मूवी का एक दमदार मोशन पोस्टर रिलीज किया है, इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के तो यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि ये पोस्टर मूवी के पहले ऑफीशियल लुक के सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरने के कुछ ही दिनों बाद आया है।

रामायण का मोशन पोस्टर जारी

शनिवार को, निर्माताओं ने मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। मोशन पोस्टर में राम-रावण के एनिमेटेड वर्जन को ही फोकस किया गया है। इसमें ऑस्कर विनर म्यूजीशियन हैंस ज़िमर और भारत की शान एआर रहमान के शानदार संगीत की एक धुन सुनाई दे रही है।

रामायण के लिए वर्ल्ड क्लास स्टूडियों की ली गई सेवाएं
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दो पार्ट में बनने वाली रामायण मूवी को 835 करोड़ की लागत से बनाया जा राह है। हालांकि ये कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं हैं। इतने बड़े बजट का अनुमान लगाना गलत नहीं है। इसमें सभी फील्ड में टॉप परफॉरमर को हायर किया गया है। व्हीएफएक्स और सीन इफेक्ट के लिए आठ बार के ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG की सेवाएं ली गई हैं। जो इसे वर्ल्ड क्लास की मूवी बनाने का दावा करता है।

View post on Instagram

पोस्टर पर फैंस का आया रिएक्शन

पोस्टर रिवील होने के बाद प्रशंसकों का एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गया है। कई यूजर ने इसे ₹5000 करोड़ की फ्रैंचाइज़ी बताया है। सोशल मीडिया पर इस तरह की ढेर सारे कमेंट भी आ रहे है। एक यूजर ने कहा, "रणबीर कपूर का एक और incredible performance आने वाला है"। वहीं दूसरे ने लिखा, "रॉकिंग स्टार यश"।