MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayana: 1600 CR की रामायणम् में सनी देओल का रोल कैसा? पार्ट-1 में बस इतने मिनट दिखेंगे

Ramayana: 1600 CR की रामायणम् में सनी देओल का रोल कैसा? पार्ट-1 में बस इतने मिनट दिखेंगे

सनी देओल 'रामायणम्' में हनुमान का किरदार निभाएंगे, लेकिन पहले पार्ट में उनका रोल सिर्फ़ 15 मिनट का ही होगा। दूसरे पार्ट में उनका असली एक्शन देखने को मिलेगा।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 11 2025, 05:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Social Media

डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायणम्' इसके टीजर की रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इससे यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि सनी देओल फिल्म में हनुमान की भूमिका में नज़र आएंगे। लेकिन आपको यह जान कर ताज्जुब होगा कि पहले पार्ट में सनी का रोल एक्सटेंडेड कैमियो जैसा है। पढ़ें पूरी डिटेल...

29
Image Credit : Social Media

'रामायणम्' में क्या है सनी देओल का रोल?

'ग़दर 2 : द कथा कंटिन्यू' और 'जाट' जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार में दिखे सनी देओल 'रामायणम्' में भी एक्शन करते दिखाई देंगे। लेकिन इस बार उनका एक्शन अलग तरह का होगा। क्योंकि फिल्म में वे महावीर हनुमान का रोल कर रहे हैं।

Related Articles

Related image1
Ramayana में रणबीर कपूर को क्यों मिला राम का रोल? कास्टिंग डायरेक्टर का खुलासा वायरल
Related image2
Ramayana में बॉबी देओल बनेंगे कुंभकर्ण? सामने आ ही गई 1600 करोड़ की फिल्म सच्चाई
39
Image Credit : Social Media

'रामायणम्' में कैसा होगा सनी देओल का रोल?

रिपोर्ट्स की मानें तो दो पार्ट्स में बन रही 'रामायणम्' में सनी देओल का रोल अच्छा-खासा है। लेकिन इसके लिए दर्शकों को दूसरे पार्ट का इंतज़ार करना होगा। क्योंकि पहले पार्ट में उनकी भूमिका एक्सटेंडेड कैमियो की तरह है।

49
Image Credit : Social Media

'रामायणम् पार्ट 1' में कितने मिनट के लिए दिखेंगे सनी देओल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'रामायणम् पार्ट 1' में सनी देओल की भूमिका महज 15 मिनट की होगी। इसकी वजह यह है कि हनुमान की असली कहानी सीता हरण के बाद शुरू होती है, जो पहले पार्ट में कवर की जाएगी। बताया जा रहा है कि पहला पार्ट सनी देओल की एंट्री के बाद ख़त्म होगा, जो हनुमान के रूप में राम (रणबीर कपूर) और लक्ष्मण (रवि दुबे) की मदद की कसम खाते हैं।

59
Image Credit : Social Media

''रामायणम् पार्ट 2' में होगा सनी देओल का प्रमुख किरदार

हनुमान के रोल में सनी देओल का असली एक्शन ''रामायणम् पार्ट 2' में देखने को मिलेगा। इस पार्ट में हनुमान का सीता की खोज के लिए लंका जाना, लंका दहन करना, राम-रावण युद्ध में हिस्सा लेना और संजीवनी बूटी लाने तक के लगभग सभी महत्वपूर्ण सीक्वेंस सनी देओल पर पिक्चराइज होंगी।

69
Image Credit : Social Media

हाल ही में रिलीज किया गया 'रामायणम्' का पहला टीजर

'''रामायणम्' की पहली झलक हाल ही में दर्शकों के सामने रखी गई। 3 मिनट से ज्यादा का यह वीडियो शानदार VFX से सजा हुआ था, जिसमें सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं, यश की भी छोटी सी झलक दिखाई गई। इस टीजर में बताया गया कि रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और यश रावण का रोल फिल्म में कर रहे हैं।

79
Image Credit : Social Media

'रामायणम्' कब होगी रिलीज

'रामायणम्' को दो पार्ट में बनाया गया है। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, 2027 की दिवाली पर इस फिल्म का दूसरा पार्ट दर्शकों तक पहुंचेगा।

89
Image Credit : Social Media

कितना है अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' का बजट?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'रामायणम्' का निर्माण तकरीबन 1600 करोड़ रुपए में किया जा रहा है। फिल्म के पहले पार्ट पर 900 करोड़ और दूसरे पार्ट पर 700 करोड़ रुपए मेकर्स खर्च कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं।

99
Image Credit : Social Media

'रामायणम्' में किस-किसकी अहम् भूमिका?

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल और यश के अलावा इस फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी अहम् भूमिका में दिखाई देंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सनी देओल
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Valentine Week 2026: इस वेलेंटाइन पार्टनर संग एन्जॉय करें ये 5 बड़ी फिल्में, मिलेगा रोमांस-थ्रिल का तड़का
Recommended image2
Amitabh Bachchan ने पड़ोसी को क्यों बुलाया जलसा, वायरल वीडियो के बाद रह गए थे सन्न?
Recommended image3
अक्षय की फिल्म लेकिन Salman ने लॉक की Bhooth Bangla की रिलीज डेट?
Recommended image4
Lahore 1947 Update: सनी देओल की लाहौर 1947 इस दिन होगी रिलीज, BO पर 2 सुपरस्टार से होगा क्लैश
Recommended image5
500 Cr या 350 करोड़, किस वजह से अटक गई Hrithik Roshan की Krrish 4
Related Stories
Recommended image1
Ramayana में रणबीर कपूर को क्यों मिला राम का रोल? कास्टिंग डायरेक्टर का खुलासा वायरल
Recommended image2
Ramayana में बॉबी देओल बनेंगे कुंभकर्ण? सामने आ ही गई 1600 करोड़ की फिल्म सच्चाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved