फिल्म 'जयेश भाई जोरदार' के प्रमोशन के बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह गुजराती खाने का लुत्फ उठाते नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
निर्माता पुनीत बालन कश्मीरी पंडितों के ताजा हालात को दिखाने के लिए 'द हिंदू बॉय' नाम से फिल्म ला रहे हैं। फिल्म का निर्देशन शाहनवाज़ इकबाल ने किया है, जबकि शरद मल्होत्रा मुख्य भूमिका में दिखाई देंग।
बॉलीवुड एक्टर निकितन धीर और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर शादी के लगभग साढ़े सात साल बाद पैरेंट्स बन गए हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी फैन्स के साथ साझा करते हुए बेटी के नाम का एलान भी कर दिया है।
पिछले कुछ समय से ऋतिक रोशन और सबा आजाद की नजदीकियां ख़ूब देखने को मिल रही हैं। अब सबा ने सोशल मीडिया पर ऋतिक के लिए कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजानिक कर दिया है।
रणवीर सिंह की कॉमेडी ड्रामा मूवी जयेशभाई जोरदार 13 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार शालिनी पांडे निभा रही हैं। शालिनी पांडे ने साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी में भी काम किया है।
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' 13 मई को रिलीज हो गई है। फिल्म में अर्जुन रेड्डी से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने भी काम किया है। फिल्म की कहानी गुजराती बैकग्राउंड पर बेस्ड है और सोशल मैसेज देती है।
'प्यार का पंचनामा; और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसे सुपरहिट फ़िल्में दे चुके कार्तिक आर्यन अपने फैन्स, खासकर फीमेल फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। एक फीमेल फैन ने तो कार्तिक की मां को मैसेज कर उनसे शादी करने की इच्छा तक जाहिर कर दी थी।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल शेट्टी की शादी के कयास कई मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार लगाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन कयासों के बीच अथिया के पिता सुनील शेट्टी का बयान सामने आया है।
पैपराजी अक्सर नीतू कपूर से उनकी बहू आलिया भट्ट के बारे में सवाल करते हैं, लेकिन इस बार उनकी ऑनस्क्रीन बहू कियारा आडवाणी के बारे में पूछा गया था।
निकितन धीर और कृतिका सेंगर ने गुरुवार को अपनी पहली संतान के रूप में बेटी का वेलकम किया। हालांकि, अभी तक कपल की ओर से इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।