परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने सगाई कर ली है। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले महीने यानी मार्च से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से शादी करने वाली हैं। वेडिंग रुमर्स के बीच जानकारी आई है कि कपल का रोका हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्टूबर में हो सकती है परिणीति-राघव की शादी

परिणीति और राघव से जुड़े सूत्रों का कहना है, 'परिणीति और राघव की शादी इसी साल अक्टूबर के अंत तक हो सकती है। दोनों का रोका हो गया है। इस सेरेमनी में कपल के करीबी ही शामिल हुए थे। परिणीति और राघव को शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। दोनों के पास अपने वर्क कमिटमेंट्स हैं। शादी से पहले वो अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं।' आपको बता दें हाल ही में परिणीति को अपनी रिंग फिंगर में सिल्वर बैंड पहने देखा गया था।

प्रियंका भी होंगी शादी में शामिल

सूत्रों का यह भी कहना है कि परिणीति और राघव की शादी ऐसे समय पर रखी जाएगी कि जब परिणीति की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया आ सकें। दिलचस्प बात यह है कि Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाला है, जिसकी चेयरपर्सन प्रियंका हैं। इस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस डेट के बीच परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

मनीष मल्होत्रा ​​के घर पर स्पॉट हुई थीं परिणीति

परिणीति को रुमर्स के बीच बुधवार (19 अप्रैल) रात फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के घर पर स्पॉट किया गया। परिणीति को यूं मनीष के घर पर देख उनकी राघव से शादी के रुमर्स भी तेज हो गए थे। लोगों का कहना था कि परिणीति अपनी शादी का लहंगा फाइनल करने के लिए मनीष के घर पहुंची थीं।