MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Parineeti Chopra Vs Raghav Chadha Networth: कमाई की रेस में कौन आगे, जानें कितनी है इनकी दौलत?

Parineeti Chopra Vs Raghav Chadha Networth: कमाई की रेस में कौन आगे, जानें कितनी है इनकी दौलत?

परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने 25 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की। जहां परिणीति लग्जरी लाइफ जीती हैं, वहीं राघव एक मिडिल क्लास वाला आम जीवन जीते हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन है कितना अमीर।

2 Min read
Anshika Shukla
Published : Aug 25 2025, 05:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Instagram

इंग्लैंड से बिजनेस की डिग्री हासिल करने के बाद परिणीति चोपड़ा ने यशराज स्टूडियो के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में इंटर्नशिप शुरू की थी। इंटर्नशिप खत्म होने के बाद उन्हें वहीं पब्लिक रिलेशन कंसल्टेंट की नौकरी मिल गई। इस दौरान उन्हें लगा कि उन्हें भी एक्टिंग में ट्राई करना चाहिए। इसके बाद परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' से की थी।

25
Image Credit : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग 74 करोड़ रुपए है। फिल्मों के अलावा, वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं। अब तक वो कुरकुरे, माजा और पैंटीन शैम्पू जैसे मशहूर ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।

Related Articles

Related image1
नहीं रहे बंगाली एक्टर जॉय बनर्जी, 62 साल की उम्र में हुआ निधन
Related image2
Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट की नेट वर्थ: जानिए कौन सबसे अमीर, किसके पास सबसे कम दौलत
35
Image Credit : Instagram

रिपोर्ट्स की मानें, तो परिणीति प्रति फिल्म 4 से 6 करोड़ रुपए तक फीस लेती हैं। इसके साथ ही परिणिती के पास तगड़े कार कलेक्शन भी हैं, जैसे 1.30 करोड़ की रेंज रोवर वोग, 43.19 लाख रुपए की ऑडी क्यू4 और 69.27 लाख रुपए की ऑडी क्यू7। वहीं परिणीती के पास मुंबई के बांद्रा में एक शानदार घर भी है।

45
Image Credit : Instagram

राघव चड्ढा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी। चार्टर्ड अकाउंटेंसी की प्रैक्टिस करते हुए, उसी साल वे अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़े। इस आंदोलन के दौरान ही उनकी मुलाकात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनने का फैसला लिया। इस समय राघव चड्ढा राज्यसभा सांसद हैं।

55
Image Credit : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव चड्ढा की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। डीएनए के मुताबिक, उनके पास एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार है। इसके साथ ही उनके पास 36 लाख रुपए का एक घर भी है।

About the Author

AS
Anshika Shukla
अंशिका शुक्ला। मीडिया जगत में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एंटरटेनमेंट डेस्क देख रही हूं। साल 2018 में इंडिया टीवी और साल 2019 में इंडिया न्यूज़ में इंटर्नशिप कर चुकी हैं। 2 साल दैनिक भास्कर डिजिटल में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved