Joy Banerjee Death: मशहूर बंगाली एक्टर जॉय बनर्जी का 62 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन से बंगाली सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Joy Banerjee Passed Away: बंगाली सिनेमा के पॉपुलर एक्टर और पॉलिटिशियन जॉय बनर्जी का 25 अगस्त की सुबह 11:35 बजे निधन हो गया। वो 62 साल के थे। जॉय पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं उन्हें डायबिटीज भी था। इसके बाद उन्हें 15 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके एक करीबी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उनके यूं चले जाने से पूरे बंगाली सिनेमा की इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब होगा जॉय बनर्जी का फ्यूनरल

जॉय के करीबी ने खुलासा करते हुए कहा, 'उन्हें सीओपीडी था। उन्हें 15 अगस्त को मेडिका में भर्ती कराया गया था। फिर, 16 अगस्त को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। हालांकि, घर जाते ही उनकी हालत फिर बिगड़ने लगी। 17 अगस्त को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और फिर सुबह 11:35 बजे उनका निधन हो गया।' उनके असिस्टेंट ने बताया कि उन्हें अस्पताल से घर ले जाया जाएगा। फिर, उन्हें कहां ले जाया जाएगा, इस पर अभी भी चर्चा चल रही है। अभी तक तय नहीं हुआ है कि वे पार्टी कार्यालय जाएंगे भी या नहीं। वो अपने पीछे अपनी मां और दूसरी पत्नी अंकिता बनर्जी को छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें..

'मैं ढेर सारे बच्चे चाहती हूं', वायरल हुआ प्रेग्नेंट परिणीति चोपड़ा का बयान

कौन थे जॉय बनर्जी ?

जॉय का जन्म 23 मई 1963 को हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'अपरूपा' से की थी। जॉय ने पहली फिल्म से ही इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। जॉय बनर्जी ने कई फिल्मों में काम किया है, जैसे 'हीरक जयंती', 'अभागिनी', 'मिलन तिथि', आदि। हालांकि, कहा जाता है कि उन्हें आखिरी दिनों में एक्टिंग करने का मौका नहीं मिला। हालांकि, आखिरी के समय में उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली और राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया। जॉय ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में शताब्दी रॉय के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 2021 में, उन्होंने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वो अब भाजपा का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।