- Home
- Entertainment
- Bollywood
- FLOP प्रभास की 500 Cr की आदिपुरुष का अपडेट नहीं मिलने से बौखलाए लोग, मेकर्स से कर डाली ऐसी डिमांड
FLOP प्रभास की 500 Cr की आदिपुरुष का अपडेट नहीं मिलने से बौखलाए लोग, मेकर्स से कर डाली ऐसी डिमांड
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्टूबर 2022 को साउथ स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। इसके बाद मेकर्स फिल्म पर दोबारा काम करने लगे। लंबे समय से फिल्म से जुड़ी कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष से जुड़ी कोई अपडेट सामने ना आने के कारण अब नेटिजन्स और प्रभास के फैन्स ने मेकर्स से प्रमोशन शुरू करने और रामायण बेस्ड इस फिल्म की अपडेट शेयर करने की मांग की है।
आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके चाहने वाले उनसे जुड़ी हर अपडेट को जानना चाहते हैं। इसी बीच उनकी फिल्म आदिपुरुष से जुड़ी कोई अपडेट सामने ना आने की वजह से फैन्स बौखला गए हैं।
रविवार की रात को ट्विटर पर #StartAdipurushPromotions वायरल हुआ और जल्द ही यह सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बन गया। बता दें कि आदिपुरुष प्रभास की अपकमिंग फिल्म है और इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। ओम राउत द्वारा निर्देशित ये फिल्म रामायण का अडाप्शन है। इसमें सीता का रोल कृति सेनन और लंकेश के किरदार में सैफ अली खान दिखाई देंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास के फैन्स नाराज और उग्र हो रहे हैं क्योंकि आदिपुरुष रिलीज होने में तीन महीने बचे हैं और फिल्म के बारे में कोई बड़ा अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है। कई नेटिजन्स ने निर्माताओं से अपडेट की मांग की है।
आपको बता दें कि 500 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म पहले 12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन वीएफएक्स पर फिर से काम करने के कारण रिलीज टाल दी गई। वहीं, आदिपुरुष के टीजर को मिक्स और निगेटिव कमेंट्स मिले थे। फिल्म के सीन्स और किरदारों को देखने के बाद लोग निराश हो गए थे। इसी वजह से मूवी की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया। आदिपुरुष अब 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आदिपुरुष के बाद प्रभास सितंबर में केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील की एक्शन मूवी सालार में नजर आएंगे। 2024 में प्रभास नाग अश्विन की प्रोजेक्ट के में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। वे कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की स्पिरिट में भी दिखाई देंगे।
बात कृति सेनन की करें तो इस साल आई उनकी फिल्म शहजादा फ्लॉप साबित हुई। अब आदिपुरुष से उन्हें काफी उम्मीदें है। वहीं, सैफ अली खान के पास किसी फिल्म का ऑफर नहीं है।
ये भी पढ़ें...
XXX Star आभा पॉल की SEXY अदाओं से क्या बोर हुए लोग, कुछ ने बुड्ढी का दिया टैग, एक बोल- सन्यास ले लो
करोड़ों फीस लेने वाले सलमान खान रहते हैं 1BHK फ्लैट में, नहीं है इन चीजों का शौक, ऐसे हुआ खुलासा
सबसे कम वक्त में शूट हुई 8 फिल्में, BOX OFFICE पर ऐसा रहा हाल, लिस्ट में FLOP अक्षय-ऋतिक का नाम भी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।