- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कौन है वो इकलौता एक्टर, जिसके साथ प्रेम चोपड़ा ने की 20 से ज्यादा फिल्में?
कौन है वो इकलौता एक्टर, जिसके साथ प्रेम चोपड़ा ने की 20 से ज्यादा फिल्में?
धर्मेंद्र के बाद अब बॉलीवुड के विलेन प्रेम चोपड़ा को भी अस्पताल में एडमिट किया गया है। वे 90 साल के हैं। आपको बता दें कि प्रेम चोपड़ा ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया। वहीं, एक हीरो ऐसा भी है, जिसके साथ उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्में की।

90 साल के प्रेम चोपड़ा
बॉलीवुड के मोस्ट फेमस विलेन प्रेम चोपड़ा 90 साल के हैं। सोमवार को एहतियात के तौर पर उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और वे 2-3 दिन में डिस्चार्ज हो सकते हैं।
प्रेम चोपड़ा की फिल्में
लाहौर में जन्मे प्रेम चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 380 फिल्मों में काम किया। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले किए और दर्शकों ने उनके किरदारों को पसंद भी किया।
ये भी पढ़ें... Prem Chopra Health Update: 90 साल के प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती, जानिए कैसी है हालत
प्रेम चोपड़ा-राजेश खन्ना ने साथ की 20 फिल्में
बॉलीवुड इंडस्ट्री में राजेश खन्ना एक ऐसे हीरो रहे जिनके साथ प्रेम चोपड़ा ने सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया। दोनों तकरीबन 20 से ज्यादा मूवीज में साथ नजर आए।
प्रेम चोपड़ा-राजेश खन्ना की फिल्में
प्रेम चोपड़ा और राजेश खन्ना ने दो रास्ते, डोली, दाग, प्रेम नगर, कटी पतंग, आवाज, जमाना, धर्म और कानून, अजनबी, महाचोर, त्याग, महबूबा, आंचल, जानवर, सौतन, मकसद सहित 20 फिल्में साथ में की।
प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म का नाम क्या है
प्रेम चोपड़ा ने अपनी शुरुआती करियर में फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। वे पहली बार 1962 में आई फिल्म डॉ. विद्या में नजर आए थे। इसके बाद हम हिन्दुस्तानी, वो कौन थी, शहीद, तीसरी मंजिल जैसी फिल्में की। वे अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, धर्मेंद्र, जितेंद्र, देव आनंद, दिलीप कुमार सहित कई स्टार्स के साथ नजर आए।
प्रेम चोपड़ा की फैमिली
प्रेम चोपड़ा की फैमिली की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम उमा चोपड़ा है। कपल की 3 बेटियां प्रेरना चोपड़ा, पुनीता चोपड़ा, रकिता चोपड़ा है। उनके दामाद बॉलीवुड एक्टर विकास भल्ला और शरमन जोशी हैं।
ये भी पढ़ें... क्या है धर्मेंद्र का असली नाम, किस उम्र में किया बॉलीवुड में डेब्यू?