सोशल मीडिया पर मीरा चोपड़ा का वेडिंग कार्ड लीक हो गया है। इस कार्ड में शादी से जुड़ी सारी जानकारियां नजर आ रही हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन मीरा चोपड़ा शादी करने जा रही हैं। मीरा अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। मीरा ने 3 साल तक एक बिजनेसमैन को डेट करने के बाद यह फैसला लिया है। वो मार्च में राजस्थान में शादी करने वाली हैं, लेकिन इसी बीच उनकी शादी का कार्ड ऑनलाइन लीक हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीरा जयपुर में कर रहीं शादी

मीरा चोपड़ा की शादी का कार्ड जो ऑनलाइन लीक हो रहा है, उसके मुताबिक वो 12 मार्च को रक्षित केजरीवाल से शादी करने जा रही हैं। यह शादी राजस्थान में जयपुर के ब्यूना विस्टा लक्ज़री गार्डन स्पा रिज़ॉर्ट में होने वाले हैं। कपल शादी के फंक्शन्स 11 मार्च से शाम 5 बजे शुरू होंगे, जिसमें सबसे पहले मेहंदी होगी। उसके बाद 11 मार्च को ही मेहंदी के बाद ही संगीत और कॉकटेल नाइट होगी। फिर 12 मार्च की सुबह हल्दी की रस्म होगी और फिर 12 मार्च की शाम को 4:30 बजे शादी और फिर शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी।

View post on Instagram

2005 से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं मीरा चोपड़ा

मीरा चोपड़ा ने 2005 में एस. जे. सूर्या के साथ तमिल फिल्म अंबे अरुयिरे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बंगाराम के साथ तेलुगु सिनेमा में कदम रखा और एम.एस. राजू की रोमांस ड्रामा फिल्म वाना में अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्राप्त की। बाद में, उन्होंने विक्रम भट्ट की 1920 लंदन में शरमन जोशी के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सतीश कौशिक की कॉमेडी-हॉरर फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट्स और अजय बहल की क्राइम ड्रामा फिल्म सेक्शन 375 में ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना के साथ काम किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो मीरा चोपड़ा आखिरी बार संदीप सिंह की ड्रामा फिल्म सफेद में नजर आई थीं।

और पढ़ें..

काजल अग्रवाल के साथ शख्स ने किया यह गलत काम, VIDEO में देखें शर्मनाक हरकत