Tiger Shroff Disha Patani News: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद दिशा पटानी उनसे मिलने घर पहुंचीं। इस मुलाकात के बाद दोनों की बॉन्डिंग फिर चर्चा में है।

Disha Patani Visits Tiger Shroff Home: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद एक्टर के करीबियों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच एक्ट्रेस दिशा पटानी उनसे मिलने मुंबई में उनके घर पहुंचीं। दिशा की इस मुलाकात के बाद एक बार फिर दोनों की दोस्ती और उनकी बॉन्डिंग चर्चा में आ गई है। रविवार, 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर कई गोलियां चलाईं। घटना के समय टाइगर की कार में उनके ड्राइवर भी मौजूद थे। इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद घर पहुंची दिशा पटानी का VIDEO

टाइगर पर अटैक की खबर सुनने के बाद दिशा पटानी एक्टर के बांद्रा स्थित घर पहुंचीं। सामने आए वीडियो के मुताबिक, दिशा के साथ टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी नजर आईं। दिशा इससे पहले जामनगर में JioGreen 2026 नवरात्रि फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं।

Scroll to load tweet…

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की दोस्ती फिर चर्चा में

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ नजर आ चुके हैं। टाइगर के परिवार के साथ भी दिशा के अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। पहले भी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को लव एंगल के तौर पर एक्सेप्ट नहीं किया है। ऐसे में फायरिंग की घटना के बाद दिशा का टाइगर से मिलने पहुंचना एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

टाइगर श्रॉफ पर कैसे हुआ हमला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुहू में फुटबॉल प्रैक्टिस के बाद टाइगर की कार पर तीन से चार गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। टाइगर के ड्राइवर को बाएं हाथ में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें नानावटी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने साफ किया कि उनका बेटा सुरक्षित है।

पुलिस जांच में जुटी, सीएम फडणवीस ने भी की बात

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी टाइगर से मिलने उनके घर पहुंचे और घटना की निंदा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी टाइगर से फोन पर बात की और आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक शख्स ने कथित तौर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया। हालांकि, पुलिस ने गैंग की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इस दावे की जांच जारी है।

Scroll to load tweet…