निक जोनस ने हाल ही में खुलासा कि वो कम उम्र से एक बीमारी का शिकार हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा उनका खूब ध्यान रखती हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका सिंगर-एक्टर निक जोनास से शादी 2018 में शादी की है। तब से वो उनकी के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। अब हाल हाल ही में निक जोनस ने खुलासा किया कि वो काफी कम उम्र से टाइप 1 डायबिटीज से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जब उनका ब्लड शुगर लेवल नीचे जाता है तो प्रियंका चोपड़ा उनका पूरा ध्यान रखती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा ऐसे रखती हैं पति निक जोनस का ख्याल

निक जोनस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास को इस बीमारी के बारे में समझाया की प्लानिंग कर रहा हूं। मैं उसे बताना चाहता हूं कि जब उसके पापा का ब्लड शुगर लेवल लो हो जाता है, तो उन्हें खुद के लिए थोड़ा वक्त चाहिए होता है।'

निक ने यह भी खुलासा किया कि प्रियंका चोपड़ा एक ऐप के जरिए उनका ब्लड शुगर लेवल पता कर लेती हैं। जब वह किसी कॉन्सर्ट को लेकर बाहर या भाइयों के साथ आउटिंग पर होते हैं तो वह अपना डीटेल्स उनमें से किसी के साथ शेयर कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे वह ब्लड शुगर हाई होने पर अपने भाइयों को एलर्ट करते हैं वैसे ही प्रियंका को भी इस बारे में बताते हैं। ताकि किसी तरह के खतरे का सामना न करना पड़े। इसके अलावा निक ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें डायबिटीज़ को लेकर पूरा मैनेजमेंट पता है कि कब क्या करना है और क्या नहीं।

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं निक जोनस

निक और प्रियंका इस साल यानी 2023 में अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाएंगे। उन्होंने 1 दिसंबर 2018 को में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी की थी। निक उम्र में 41 साल की प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं और इसकी वजह से कपल को अक्सर ट्रोल भी किया जाता है।

और पढ़ें..

Bigg Boss 17: इधर विक्की जैन को मिला धोखा, उधर अंकिता लोखंडे को सिखाया सबक, किया नॉमिनेट