प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर संगीत प्रैक्टिस और घर की रौनक की झलकियां शेयर की हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस वक्त दो वजहों से लाइमलाइट में बनी हुईं हैं। एक एसएस राजामौली की फिल्म और दूसरी अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी को लेकर। प्रियंका मुंबई में है और उन्होंने अपने घर में चल रही भाई की शादी तैयारियों से जुड़ी जानकारी भी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर भाई की शादी की झलक दिखाई है। शेयर की इन फोटोज में प्रियंका भाई की संगीत सेरेमनी के लिए डांस प्रैक्टिस करतीं नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि पीसी ने भाई सिद्धार्थ ने पिछले साल अगस्त 2024 में मुंबई में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें… ना पति साथ, ना बेटी, भाई की शादी को इस अंदाज़ में मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई भाई की शादी की झलक

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई वाले घर से भाई की शादी की झलक दिखाते हुए पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा- शादी का घर..!! और कल से शुरू हो रही है, मेरे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी है नीलम उपाध्याय के साथ। परिवारवाले संगीत की प्रैक्टिस कर रहे हैं। घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है और मेरा शेड्यूल भी। किसने कहा कि शादी आसान है? आने वाले दिनों का इंतजार है। उन्होंने पोस्ट में संगीत प्रैक्टिस, बेटी मालती मैरी का पेंटिंग सेंशन, फैमिली डिनर और सनसेट की खूबसूरत फोटोज दिखाई हैं। हाालंकि, प्रियंका ने पोस्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया है, उनके भाई की शादी की डेट क्या है।

View post on Instagram

साउथ एक्टर की हीरोइन बनेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे साउथ डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टर महेश बाबू उनके हीरो हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो राजामौली की ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 2027 में और दूसरा 2029 में रिलीज होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 1000 करोड़ है। प्रियंका शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई भाई की शादी में शामिल होने हाल ही में पहुंची थी।

ये भी पढ़ें...

ममता कुलकर्णी ने फटकारा था सलमान-SRK को, जानें क्या हुआ 30 साल पहले

ओवर साइज कोट-ढीली पैंट, तमन्ना भाटिया नहीं संभाल पाई कपड़े, हुई परेशान