प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल हुए। पैपराजी द्वारा निक को 'निकू' कहने पर प्रियंका की हंसी नहीं रुकी। देखें वीडियो!

priyanka chopra sidharth chopra wedding nick jonas reaction : प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी को खूब एंजॉय किया है। इस हाइ प्रोफाइल शादी में बॉलीवुड सेलेब्रिटी के साथ अंबानी फैमिली भी पहुंची थी। वहीं इस शादी के लिए पैपराजी में खूब एक्साइटमेंट था। बहन प्रियंका ने इस शादी में किसा को निराश नहीं किया । 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा ने संभालीं भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की जिम्मेदारियां

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति सिंगर निक जोनास, हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल हुए। इस कपल ने म्यूजिक सेरेमनी में कैमरे के सामने एक साथ पोज़ दिए, जहां एक पैपराजी ने निक जोनास को "निकू" कहकर बुलाया जिसके बाद प्रियंका ने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया है।

निक जोनास को मिला नया नाम 

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ( Siddharth Chopra and Neelam Upadhyay ) के म्यूजिक सेरेमनी में प्रियंका और निक ट्रेडीशनल लाइट ब्लू लहंगा- चोली में नजर आए। इस जोड़े ने कार्यक्रम स्थल पर पैपराज़ी के लिए एक साथ पोज़ दिया। वहीं एक Reddit यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए इसे कैप्शन दिया, "प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं क्योंकि पापराज़ी निक को 'निकू' कह रहे हैं!" वीडियो में फोटोग्राफर्स द्वारा अपने पति को 'निकू' कहकर बुलाने पर एक्ठ्रेस जोर-जोर से हंसने लगती हैं। 



निक जोनास ने बाद में ज्वाइन की सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम उपाध्याय की शादी 

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी मंगेतर नीलम उपाध्याय ने अपने मुंबई वाले घर पर माता की चौकी के साथ अपनी शादी फेस्टीवल की शुरुआत की, जिसके बाद मेहंदी और हल्दी समारोह हुआ। निक जोनास इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं थे, वहीं प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद सिद्धार्थ और नीलम 7 फरवरी को रिश्तेदारों और करीबियों के बीच शादी के बंधन में बंध गए ।