प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बुलगारी इवेंट के बाद रानी मुखर्जी-काजोल के परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान प्रियंका ब्लू सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 30 सितंबर को मुंबई आईं। इस दौरान वो मुंबई में बुलगारी के एक इवेंट में शामिल हुईं। वहीं इस इवेंट के बाद वो रानी मुखर्जी और काजोल के परिवारों द्वारा आयोजित पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन करने गई। इस दौरान प्रियंका ब्लू कलर के सलवार सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज की लोग कर रहे जमकर तारीफ

प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में दुर्गा पूजा पंडाल में जाती हैं और फिर सिर पर दुपट्टा रख कर माता रानी का आशीर्वाद लेती हैं। इसके बाद वो वहां मौजूद पैप्स को जमकर पोज देती हैं। वहीं अब प्रियंका की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखकर जहां एक ने लिखा, 'मां के सामने प्रियंका को देखकर अच्छा लग रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'वाह, प्रियंका मैम भक्ति के मूड में हैं।' तीसरे ने लिखा, 'आई लव यू प्रियंका चोपड़ा।' वहीं बाकी लोगों ने प्रियंका के संस्कारों की जमकर तारीफ की।

View post on Instagram

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

ये औरत खुश कैसे है आज.. जया बच्चन को हंसता देख लोग ले रहे जमकर मजे, देखें VIDEO

Pankaj Tripathi ने मुंबई में खरीदे दो अपार्टमेंट, कीमत अपनी फीस से भी 3 गुना

किन फिल्मों से जलवा बिखेरेंगी प्रियंका चोपड़ा

पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ दिन बिताने के बाद, प्रियंका न्यूयॉर्क से वापस आ गईं। प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। जनवरी 2022 में, दोनों ने घोषणा की कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी को जन्म दिया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आई थीं। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में हॉलीवुड 'द ब्लफ' 'जजमेंट डे', 'कृष 4' और तेलुगु सिनेमा की SSMB29 शामिल हैं। अभी तक इन फिल्मों की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। प्रियंका इस समय राजामौली की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है। यह तेलुगू फिल्म है।