प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंडिया वापस आई हैं। ऐसे में सबके मन में एक ही सवाल है कि वो यहां पर क्या कर रही हैं। हालांकि, अब उनसे जुड़े सूत्रों ने इसका खुलासा कर दिया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया में हैं। प्रियंका के परिवार में कई ऐसे खास मौके आए, लेकिन वो इंडिया नहीं आईं, लेकिन अब उनके इंडिया आने की वजह सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा मुंबई में हैं और यहां वो कई सारी स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं, जिनमें से एक संजय लीला भंसाली की भी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका कर सकती हैं कई हिंदी फिल्मों में काम

इंडिया में प्रियंका चोपड़ा के कई सारे प्रोजेक्ट लाइनअप हैं। सूत्रों के मुताबिक, 'प्रियंका की ये ट्रिप पूरी तरह से उनके काम को लेकर फोकस्ड है, कई चीजें लाइनअप हैं, उनकी कई सारी बैक टु बैक मीटिंग हैं। वो अपने प्रोडक्शन हाउस के काम पर भी ध्यान देना चाह रही हैं। अपने इस बैनर के लिए 3-4 प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखकर वो लोगों से मिल भी रही हैं।'

इस वजह से संजय लीला भंसाली से मिल रही हैं प्रियंका चोपड़ा

सूत्रों का कहना है, 'वो जानती हैं कि उनके अगले हिंदी प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्सुकता है और वो जल्द ही एक फिल्म को फाइनल करना चाहती हैं। वो कई स्क्रिप्ट्स पर भी काम कर रही हैं और उस पर निर्णय लेने के लिए कई निर्माताओं से भी मिल रही हैं। वहीं वो एक एक्शन प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली से भी मिल रही हैं। उन्हें यह प्रोजेक्ट पसंद आया है और अब वो टाइमलाइन, शेड्यूल और कॉस्ट्यूम तय करने के लिए भंसाली से मिल रही हैं।' ऐसा भी कहा जा रहा है कि वो जल्द ही 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का भी ऐलान कर सकती हैं।

बता दें प्रियंका ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से निक जोनस से शादी की थी। शादी के बाद से ही प्रियंका, निक के साथ विदेश में ही रहती हैं।

और पढ़ें..

तलाक के बाद अमृता सिंह ने ऐसे की बच्चों की परवरिश, मां की इस बात से बदल गया सारा अली खान का नजरिया