आर माधवन और सरिता ने मुंबई के बीकेसी स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट किराए पर दिया है, जिससे उन्हें हर महीने लाखों की कमाई हो रही है। दो साल के लिए लगभग 1.60 करोड़ रुपए का किराया तय हुआ है।

पॉपुलर एक्टर आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता ने मुंबई के आलीशान बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) वाले अपने रेजिडेंशियल अपार्टमेंट को किराए पर उठा दिया है। इससे वो हर महीने लाखों रुपए किराया वसूल रहे हैं। कपल ने इस अपार्टमेंट को जुलाई 2024 में 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह अपार्टमेंट 388.55 स्क्वायर मीटर (लगभग 4,182 स्क्वायर फीट) में फैला हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माधवन को होगा इतने करोड़ का फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर माधवन ने इसके लिए 39 लाख रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट कराई है। एग्रीमेंट पर 47,000 रुपए की ड्यूटी और 1,000 रुपए का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। वहीं इसकी लीज की टाइम 24 महीने है, जो जून 2025 की शुरुआत से शुरू होगी और इसमें 16 महीने की लॉक-इन टाइम होगा। पहले साल में किराया 6.50 लाख रुपए प्रति महीना होगा, जबकि दूसरे साल में इसमें 5 परसेंट बढ़ाकर करीब 6.83 लाख रुपए महीना हो जाएगा। इस तरह पूरे 24 महीने में आर आधवन को करीब 1.60 करोड़ रुपए मिलेगा। इसका मतलब है कि पहले साल में किराया प्राप्ति महीने लगभग 4.5 परसेंट होगा, वहीं जो दूसरे साल में बढ़कर 4.7 परसेंट हो जाएगा।

वहीं माधवन इतना महंगा किराया वसूल रहे हैं। यह सुनकर सभी शॉक हो गए हैं। लोगों का कहना है कि माधव के तीन महीने के किराए आम आदमी एक छोटो घर भी खरीद सकता है।

आर माधवन का वर्कफ्रंट

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें, तो माधवन जल्द ही काजोल-स्टारर मां में नजर आएंगे। हालांकि, उन्होंने फिल्म में एक कैमियो किया है। इसके अलावा वो फातिमा सना शेख के साथ आप जैसा कोई में भी दिखाई देंगे। यह रोमांटिक फिल्म जुलाई 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं माधवन को आखिरी बार अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉलीवुड में तहला मचा दिया था।