- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Ajay Devgn की Raid 2 तहलका Akshay Kumar की 5 '200 करोड़ी' फिल्मों को छोड़ दिया पीछे!
Ajay Devgn की Raid 2 तहलका Akshay Kumar की 5 '200 करोड़ी' फिल्मों को छोड़ दिया पीछे!
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। 24 दिन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की पांच 200 करोड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जानिए 'रेड 2' का कलेक्शन और अक्षय कुमार की उन 5 फिल्मों के बारे में...

'रेड 2' ने 24 दिन में कितनी कमाई की?
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी 'रेड 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 224 करोड़ रुपए से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर ली है। भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 162 करोड़ रुपए से जयादा हो गया है। अब जानिए अक्षय कुमार की उन 6 फिल्मों के बारे में, जिन्हें 'रेड 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ा...
राउडी राठौर (2012)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 203.39 करोड़ रुपए
फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था। इसमें अक्षय कुमार के साथ नसर, यशपाल शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार भी अहम् रोल में नज़र आए थे।
केसरी (2019)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 207.09 करोड़ रुपए
अनुराग सिंह ने फिल्म को डायरेक्ट किया था और अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, मीर सर्वर और विक्रम कोचर जैसे कलाकर फिल्म में नज़र आए थे।
रुस्तम (2016)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 218.12 करोड़ रुपए
टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा इलियाना डिक्रूज, अर्जन बाजवा, ईशा गुप्ता, पवन मल्होत्रा और सचिन खेड़ेकर जैसे कलाकार अहम् रोल में नज़र आए थे।
OMG 2 (2023)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 221.08 करोड़ रुपए
अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे कलाकार भी इस फिल्म में दिखाई दिए थे। फिल्म का डायरेक्शन अमित राय ने किया था।
एयरलिफ्ट (2016)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 221.67 करोड़ रुपए
अक्षय कुमार, निम्रत कौर, कुमुद मिश्रा और पूरब कोहली जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्ण मेनन ने किया था।
अक्षय कुमार की इन 6 फिल्मों से बेहद पीछे है 'रेड 2'
'रेड 2' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 6 फिल्मों को पछाड़ पाना नामुमकिन लग रहा है। ये फ़िल्में और उनका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस प्रकार है:- '2.0' (सिर्फ हिंदी वर्जन- 271.99 करोड़ रुपए), 'हाउसफुल 4' (280.27 करोड़ रुपए), 'मिशन मंगल' (290.59 करोड़ रुपए), 'सूर्यवंशी' (294.91 करोड़ रुपए), 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' (308.02 करोड़ रुपए), 'गुड न्यूज' ( 318.57 करोड़ रुपए)।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

