राजकुमार राव की 'मालिक' की कमाई मंगलवार के मुकाबले बुधवार को आधी रह गई है। इस मूवी ने  6 दिनों में ₹19.18 करोड़ कमाए। हालांकि ये अभी लागत से बहुत दू रहै। 

Maalik Box Office Collection Day 6 : राजकुमार राव की मालिक सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। हालांकि ये रिमार्क करने वाली बढ़त नहीं है। वीकएंड में अच्छा कारोबार करने के बाद, फिल्म की वीकडेज में रफ्तार थम गई । फिल्म के बजट को देखते अभी तक ये आधी कमाई भी नहीं कर पाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले सोमवार, यानी चौथे दिन, इस नई हिंदी एक्शन थ्रिलर ने 1.88 करोड़ का शुद्ध कारोबार किया। यह पहले दिन की तुलना में 50% से ज़्यादा की गिरावट थी। वही टिकट दरों में कमी के बाद ये उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म मंगलवार, यानी पांचवें दिन कुछ बढ़त दिखाएगी, फिर मेकर की उम्मीद के मुताबिक परिणाम आय़ा और मूवी ने 12.76% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 2.12 करोड़ कमाए। अब बुधवार यानि 16 जुलाई को इस मूवी ने ₹ 1.24 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर, मालिक ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में 19.34 Cr की कमाई की है।

'स्त्री 2' के बाद से, राजकुमार राव लगाता हिट पर हिट मूवी दे रहे हैं। अगस्त 2024 में रिलीज़ हुई 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने भी बंपर कमाई की थी। उनकी 'भूल चूक माफ़' भी हट हुई थी। लेकिन मालिक उम्मीद से विपरीत प्रदर्शन कर रही है। यहां देखें मालिक के कुल 6 दिनों की कमाई और कुल कलेक्शन।

दिन-वार कलेक्शन की डिटेल [:

पहला दिन - 4.02 करोड़

दूसरा दिन - 5.45 करोड़

तीसरा दिन - 5.55 करोड़

चौथा दिन - 1.88 करोड़

पांचवां दिन - 2.12 करोड़

छठा दिन- ₹ 1.24 करोड़

कुल - ₹ 19.34 Cr


देखें मालिक का ट्रेलर- 

View post on Instagram