एनिमेटेड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' 4K रीमास्टर में नए ऑडियो के साथ रिलीज होगी। अरुण गोविल, नम्रता साहनी ने प्रमुख किरदारों को आवाज दी है। फिल्म का नया ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, ramayana the legend of prince rama animation movie release । साल 1993 में जापान और इंडियन फिल्म मेकर ने मिलकर एनीमेशन मूवी फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा बनाई थी। इस मूवी को 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में 4K रीमास्टर में, न्यू ऑडियो के साथ हिंदी, तेलुगु और तमिल के डब वर्जन में रिलीज किया जा रहा है। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा का नया ट्रेलर गुरुवार, 10 जनवरी को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। इसमें राम के किरदार कोअरुण गोविल ने अपनी आवाज दी है। वहीं सीता का स्वर नम्रता साहनी का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसएस राजामौली के पिता ने भी दिया योगदान

फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन गीक पिक्चर्स इंडिया, अनिल थडानी की एए फिल्म्स और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट कर रहीं हैं। सलमान खान की बजरंगी भाईजान (2015), राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइजी और, आरआरआर (2022) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर एसएस राजामौली के पिता और सीनियर स्क्रिप्ट राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद ने इस मूवी के क्रिएटिव डब वर्जन में काम किया है।

डिस्ट्रूब्यूटर्स ने दी थी जानकारी

एनिमेटेड फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा इससे पहले बीते साल 18 अक्टूबर को नए डब के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालाँकि, गीक पिक्चर्स इंडिया ने ऐलान किया था कि "देश भर में फैंस के ओव्हर एक्साइटमेंट के जवाब में, हमने फिल्म की रिलीज की तारीख को पहले से फिक्स 18 अक्टूबर से कुछ आगे बढ़ाने का फैसला किया है। हम ये मूवी आपतक जरुर पहुंचाएंगे। फैंस को निराश होने की कोई जरुरत नहीं है।

फिल्म की डिटेल

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम का डायरेक्शन यूगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। फिल्म के पहले हिंदी वर्जन में, रामायण स्टार अरुण गोविल ने राम के कैरेक्टर को आवाज दी थी, नम्रता साहनी ने सीता की भूमिका निभाई थी, और दिवंगत अमरीश पुरी ने रावण को अपनी आवाज दी थी। दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक की भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें- 
क्या ये एक्ट्रेस हुई Aashiqui 3 से आउट, आखिर क्या है वजह