Ranbir Kapoor-Deepika Padukon शनिवार को दो बार मुंबई एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले मिलते देखे गए।  उनके वीडियो वायरल हुए तो इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। हालांकि, दोनों साथ कहां गए थे और कहां से लौटे? इस बात से अभी पर्दा नहीं उठा है।

Ranbir Kapoor Deepika Padukone Viral Video: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक ही दिन में दूसरी बार गले मिले और उनका यह वीडियो भी वायरल हो गया। पहली बार दोनों ने शनिवार (4 अक्टूबर) सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त एक-दूसरे को हग किया, जब वे कहीं रवाना हो रहे थे। दूसरी बार शनिवार रात मुंबई वापसी के बाद एयरपोर्ट पर दोनों गले मिलते नज़र आए। दोनों कहां गए थे और कहां से लौटे हैं? यह जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर गले मिले रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण

पैपराजी पेज विरल भयानी ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि दीपिका ने व्हाइट सूट पहना हुआ है, जबकि रणबीर व्हाइट शर्ट, ब्राउन जैकेट में नज़र आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को गुड बाय हग करते हैं और फिर अपनी-अपनी कार की ओर बढ़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : रणबीर कपूर-विक्की कौशल- आलिया भट्ट की तिकड़ी रचेगी इतिहास, 'लव एंड वॉर' कर सकती है इतने CR की कमाई!

रणबीर-दीपिका के वायरल वीडियो पर आए ऐसे रिएक्शन

कभी एक-दूसरे को डेट कर चुके रणबीर और दीपिका का वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "दीपिका अंदर से बेहद खुश लग रही है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "वे एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।" एक यूजर ने लिखा है, "AB (अमिताभ बच्चन)- रेखा पार्ट 2।" एक यूजर ने लिखा है, "मुझे लगता है कि कोई नई फिल्म आ रही है।" एक यूजर का कमेंट है, "आरके पक्का अफ़सोस करता होगा अरे क्यों छोड़ा इसको।" एक यूजर ने लिखा है, "अगर आलिया भट्ट ने यह देख लिया तो वह रो देगी।" इसके पहले शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने से पहले दोनों को गले मिलते देखा गया था और यह वीडियो भी चर्चा में रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)

View post on Instagram

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फ़िल्में

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण 2008 से 2009 तक एक-दूसरे को डेट किया था। वे सीरियस रिलेशनशिप में थे। खैर, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को आगे 'रामायणम्' (पार्ट 1 और पार्ट 2), 'लव एंड वॉर' और 'एनिमल पार्क' जैसी फिल्मों में दिखेंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण को शाहरुख़ खान स्टारर 'किंग' और अल्लू अर्जुन स्टारर 'AA22XA6' में देखा जाएगा।