MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Yogi Adityanath AI Video Row
California Malayali Women Murder
Sitapur Quadruplets Birth
Badshah Wife Isha Rikhi
Who is Brishti Mukherjee?
SCO Summit 2026
Toxic Box Office Collection
Noida Bus Gangrape Case
Mumbai Milk Price Hike 2026
Hanuman Ansh Movie Review
India GDP Growth
Nepal Flood NEET PG News
Gujarat News
Rajasthan Viral Video Truth
Mirzapur The Movie Advance Booking
Global News Snapshot
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • देश की इकलौती हीरोइन, जिसने बैक टू बैक दीं तीन 500 करोड़ी फ़िल्में, 700-800 CR क्लब में अकेली का कब्ज़ा

देश की इकलौती हीरोइन, जिसने बैक टू बैक दीं तीन 500 करोड़ी फ़िल्में, 700-800 CR क्लब में अकेली का कब्ज़ा

इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘थामा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं रश्मिका मंदाना इकलौती ऐसी इंडियन एक्ट्रेस, जिन्होंने बैक टू बैक तीन 500 करोड़ी फ़िल्में दी हैं। देशभर में  1000 करोड़ी फिल्म देने वाली वे दूसरी हीरोइन हैं। देखें इन फिल्मों की लिस्ट और कमाई…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Sep 27 2025, 03:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'एनिमल' रश्मिका मंदाना की पहली 500 करोड़ी फिल्म
Image Credit : Film

'एनिमल' रश्मिका मंदाना की पहली 500 करोड़ी फिल्म

2023 में रिलीज हुई 'एनिमल' रश्मिका मंदाना की पहली 500 करोड़ी फिल्म थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म में रणबीर कपूर उनके हीरो थे। फिल्म ने अकेले हिंदी बेल्ट से 502.98 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि देशभर से इसकी नेट कमाई 553.87 करोड़ रुपए और ग्रॉस कमाई 660 करोड़ रुपए रही थी। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से ग्रॉस 915 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

इसे भी पढ़ें : Thamma के 12 शानदार डायलॉग्स, जिन्हें बोलकर छा गए आयुष्मान खुराना-नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
रश्मिका मंदाना की दूसरी 500 करोड़ी फिल्म 'पुष्पा 2'
Image Credit : Film

रश्मिका मंदाना की दूसरी 500 करोड़ी फिल्म 'पुष्पा 2'

दिसंबर 2024 में रश्मिका मंदाना ने करियर की दूसरी 500 करोड़ी फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' के रूप में दी। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस तेलुगु फिल्म के हिंदी वर्जन ने 812.14 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि देशभर से इसकी कमाई नेट 1234.1 करोड़ और ग्रॉस 1471.1 करोड़ रुपए रही थी। अल्लू अर्जुन के लीड रोल वाली इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म का बजट 400-500 करोड़ रुपए बताया जाता है। दुनियाभर में फिल्म की ग्रॉस कमाई 1742.1 करोड़ रुपए हुई थी।

35
'छावा' बनी रश्मिका मंदाना की तीसरी 500 करोड़ी फिल्म
Image Credit : Film

'छावा' बनी रश्मिका मंदाना की तीसरी 500 करोड़ी फिल्म

फ़रवरी 2025 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'छावा' रश्मिका मंदाना की लगातार 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बनी। लक्ष्मण राम उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही। विक्की कौशल फिल्म में रश्मिका के हीरो थे, जिन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। लगभग 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में नेट 601.54 करोड़ रुपए कमाए थे, जिसमें से 585.7 करोड़ की कमाई अकेले हिंदी वर्जन से हुई थी। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 716.91 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 807.91 करोड़ रुपए रहा था।

45
हिंदी बेल्ट में 700 करोड़ी और 800 करोड़ी क्लब वाली इकलौती हीरोइन
Image Credit : Film

हिंदी बेल्ट में 700 करोड़ी और 800 करोड़ी क्लब वाली इकलौती हीरोइन

अगर अकेले हिंदी बेल्ट की बात करें तो रश्मिका मंदाना इकलौती एक्ट्रेस हैं, जिनकी फिल्म ने 700 और 800 करोड़ के आंकड़े के भी पार किया। उनकी यह फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' है, जिसकी अकेले हिंदी बेल्ट में कमाई 812 करोड़ रुपए की नेट कमाई की थी।

55
1000 करोड़ी फिल्म देने वाली दूसरी हीरोइन हैं रश्मिका मंदाना
Image Credit : Film

1000 करोड़ी फिल्म देने वाली दूसरी हीरोइन हैं रश्मिका मंदाना

अगर देशभर में 1000 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन को पार करने वाली फिल्मों की बात करें तो इनकी संख्या सिर्फ दो है। प्रभास और अनुष्का शेट्टी स्टारर 'बाहुबली 2' और अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2'। 2017 में रिलीज हुई 'बाहुबली 2' ने भारत में नेट 1030.42 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि 2024 में आई 'पुष्पा 2' का भारत में नेट कलेक्शन 1234.1 करोड़ रुपए रहा था। यानी 1000 करोड़ी फिल्म देने के मामले में रश्मिका अनुष्का शेट्टी के बाद दूसरी हीरोइन हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रश्मिका मंदाना
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hanuman Ansh: बॉलीवुड के लिए केस स्टडी बनी हनुमान अंश, बजट से 25 गुना ज्यादा कमाई कर सबको चौंकाया
Recommended image2
‘हनुमान अंश’ में किसने किया नीम करोली बाबा का रोल? फिल्म मिलने की कहानी कर देगी हैरान!
Recommended image3
Hanuman Ansh ने चौथे सोमवार बना डाला कमाई का बड़ा रिकॉर्ड, 2 को छोड़ बॉलीवुड की हर फिल्म को पछाड़ा
Recommended image4
Mirzapur The Movie पहले दिन कितना कमाएगी? 2026 की टॉप 10 ओपनर्स में इन 4 को छोड़ सकती है पीछे
Recommended image5
Ramayana में सनी देओल की एंट्री का हुआ खुलासा! मेकर्स ने खेला तगड़ा माइंड गेम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved