रश्मिका मंदाना को जिम में चोट लगने से उनकी आने वाली फिल्मों, खासकर सलमान खान के साथ 'सिकंदर' की शूटिंग पर असर पड़ सकता है। हालांकि उनकी हालत में सुधार है और जल्द ही काम पर वापसी की उम्मीद है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, rashmika mandanna salman khan sikandar movie gym injury । रश्मिका मंदाना और सलमान खान ( Rashmika Mandanna, Salman Khan ) की जोड़ी के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एनिमल और पुष्पा 2: द रूल जैसी बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ वे बॉलीवुड में बेहद पॉप्युलर हो गई हैं। वहीं वे अब सुपरस्टार सलमान के अपोजिट अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर पर काम कर रही हैं, वे हाल ही में जिम में चोटिल हो गई, जिसकी वजह से शूटिंग शेड्यूल में सस्पेंड किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रश्मिका मंदाना को ऐसे लगीं चोट

रश्मिका मंदाना के एक करीबी सूत्र ने बताया, “रश्मिका को हाल ही में जिम में चोट लग गई थी और वह फिलहाल रिलेक्स कर रही हैं। हालाँकि, इससे उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट लटक सकते हैं। फिर भी, वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही है और जल्द ही सेट पर काम फिर से शुरू करेगी!” रश्मिका को अपने विजी शेड्यूल पर लौटने से पहले पूरी तरह से ठीक होने के लिए एक छोटा ब्रेक लेने की सलाह दी गई है। जबकि रश्मिका की चोट ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

शाहरुख़ खान ने ठुकराई यह बड़ी फिल्म, 2026 में होने वाली थी रिलीज!

सलमान खान स्टारर सिकंदर की फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन चोट के कारण अब उनका काम रुक गया है। डॉक्टरों द्वारा उन्हें मंजूरी मिलने के बाद वे जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू कर सकती है।पुष्पा 2 में जोड़ा गया एडीशनल फुटेज

पुष्पा 2: द रूल में रश्मिका मंदाना को श्रीवल्ली के रूप में दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और फहद फासिल भी हैं । इस मूवी ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को बहुत पीछे छोड़ दिया है। वो दंगल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं पुष्पा 2: द रूल रीलोडेड, में अब 20 मिनट का बोनस फुटेज जोड़ा गया है, ये 17 जनवरी से सिनेमाघरों में रिरिलीज होगी।

California में जंगल की आग में फंसी Ananya Panday की बहन ? हुआ ऐसा हाल