बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों को ठुकराया था। इनमें 'चांदनी', 'हिम्मतवाला' और 'नागिन' जैसी फिल्में शामिल हैं, जो बाद में दूसरी अभिनेत्रियों के लिए सुपरहिट साबित हुईं।

रेखा 10 अक्टूबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट भी किया है। ऐसे में इस खास मौके पर आइए उनकी ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनमें काम करने से उन्होंने साफ मना कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेखा ने किन फिल्मों को किया रिजेक्ट

चांदनी
ऋषि कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'चांदनी' साल 1989 में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म सबसे पहले रेखा को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से इनकार कर दिया था। फिर इसमें श्रीदेवी ने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

हिम्मतवाला
साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' के लिए मेकर्स की पहली पसंद रेखा थीं। यह तमिल फिल्म का रीमेक थी। इसके ओरिजिनल वर्जन में लीड रोल रेखा ने निभाया था। इस वजह से मेकर्स चाहते थे कि रेखा ही फिल्म में नजर आएं, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिेजेक्ट कर दिया। इसके बाद यह रोल श्रीदेवी को दिया गया।

ये भी पढ़ें..

Akshay, Aamir khan और मिथुन की नजर में क्या सक्सेस का सबसे बड़ा राज, इसी वजह से बने सुपरस्टार

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बाद अब सुनील शेट्टी पहुंचे कोर्ट? जानें क्या है पूरा मामला

नागिन
इस लिस्ट में फिल्म 'नागिन' का नाम भी शामिल है। निर्देशक राजकुमार कोहली इस फिल्म में लीड रोल के लिए रेखा को साइन करना चाहते थे, लेकिन उनके इनकार के बाद यह रोल रीना रॉय ने निभाया। फिर यह फिल्म रीना के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।

कारनामा
1990 में रिलीज हुई फिल्म 'कारनामा' के लिए शुरुआत में रेखा को साइन किया गया था। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया। इसके बाद इस फिल्म में अनीता राज लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं और यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।

वेलकम बैक
फिल्म 'वेलकम बैक' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें डिंपल कपाड़िया का रोल पहले रेखा को ऑफर हुआ था, लेकिन रेखा ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया।