- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कौन हैं रेखा के 6 सबसे फेवरेट एक्टर्स, 3 अब 80 साल पार और 2 दुनिया में नहीं
कौन हैं रेखा के 6 सबसे फेवरेट एक्टर्स, 3 अब 80 साल पार और 2 दुनिया में नहीं
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा 71 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं और उन्होंने कई सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। इस पैकेज में आपको रेखा के फेवरेट हीरोज के बारे में बता रहे हैं।

अमिताभ बच्चन
रेखा के सबसे पसंदीदा हीरोज में एक हैं अमिताभ बच्चन। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर खूब पसंद की गई। दोनों ने दो अनजाने, खूब पसीना, गंगा की सौगंध, आलाप, मुकद्दर का सिकंदर, सुहाग सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। बिग बी 82 साल के हैं।
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र 89 साल के हैं और वे भी रेखा के फेवरेट हीरोज में से एक हैं। दोनों ने कहानी किस्मत की, गजब, कर्तव्य, कसम सुहाग की, कीमत, बाजी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
ये भी पढ़ें... ऐसा क्या हुआ था हनीमून पर, रेखा को पता चल गया था पति मुकेश अग्रवाल का वो सच
जितेंद्र
रेखा और जितेंद्र की जोड़ी भी खूब पॉपुलर हुई। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी। दोनों ने निशान, एक ही भूल, अपना बना लो, जुदाई, सदा सुहागन, सौतन की बेटी, अनोखी अदा, एक ही रास्ता, नियत सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। जितेंद्र 83 साल के हैं।
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना भी रेखा के फेवरेट हीरो रहे हैं। दोनों ने आंचल, अगर तुम ना होते, नमक हराम, आक्रमण, आशा ज्योति, पलकों की छांव में सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया। बता दें कि राजेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं हैं।
शशि कपूर
शशि कपूर भी रेखा के फेवरेट को-स्टार रहे हैं। दोनों ने बसेरा, काली घटा, जमीन आसमान, ईमान धरम, कलयुग, दो मुसाफिर, चक्कर पे चक्कर सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया। बता दें कि शशि कपूर भी अब इस दुनिया में नहीं है।
रणधीर कपूर
रेखा और रणधीर कपूर ने रामपुर का लक्ष्मण, धरम करम, राम भरोसे सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया है। बता दें कि 78 साल के हैं।
ये भी पढ़ें... रेखा की पहली फिल्म 10 साल तक क्यों नहीं हो पाई थी रिलीज? कितनी थी इसके लिए उनकी फीस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।