MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • ऋचा चड्ढा ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट से मनाया बेटी दिवस, तस्वीरें देख फैंस नाराज़?

ऋचा चड्ढा ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट से मनाया बेटी दिवस, तस्वीरें देख फैंस नाराज़?

बेटी दिवस के मौके पर ऋचा चड्ढा ने अपना एक खूबसूरत प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को ये रास नहीं आया।

3 Min read
Author : Asianetnews Hindi Stories
Published : Sep 23 2024, 01:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

कल बेटी दिवस के मौके पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों, मशहूर हस्तियों और आम बच्चियों के माता-पिता और बच्चों ने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस डालकर इस दिन को मनाया. उसी तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी अपनी अब तक की अनदेखी प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बेटी दिवस मनाया और अपनी नन्ही बेटी को भावुक होकर शुभकामनाएं दीं. लेकिन उनकी विश से ज़्यादा लोगों का ध्यान उनकी प्रेगनेंसी फोटोशूट ने खींचा।

26

हल्के पीले रंग की साड़ी को कमर से नीचे ही पहने हुए ऋचा ने अपने फूले हुए गर्भवती पेट को पकड़े हुए तस्वीरों के लिए पोज़ दिया है. शरीर के ऊपरी हिस्से को शॉल से ढका गया है, और पेट और जांघों पर सुंदर फूलों की रंगोली बनाई गई है. एक हाथ से पेट पकड़े हुए और दूसरा हाथ कमर पर रखकर ऋचा ने तस्वीरों के लिए पोज दिए हैं. साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को माया एंजेलो को टैग करते हुए लिखा है, 'मेरी माँ ने अपने सुरक्षात्मक प्यार को मेरे चारों ओर बिखेर दिया, और बिना जाने क्यों, लोगों को लगा कि मैं मूल्यवान हूँ, तुम हमेशा मूल्यवान रहोगी नन्ही बच्ची'।

36

इस फोटोशूट के बारे में बताते हुए ऋचा ने लिखा है कि ये तस्वीरें मेरी गर्भावस्था के 9वें महीने में हर्षा फोटोग्राफी (@harshphotography11) ने ली थीं। मेरे शरीर पर पवित्र ज्यामितीय चिह्नों यानी मेरे नाभि पर जीवन के फूल और मेरे सीने पर दिव्य स्त्रीत्व के प्रतीक को अवंतिका (@avantika_1988) ने बनाया था। मुझे उस वक़्त एक छोटा सा संकेत मिला था कि मेरी एक बेटी होगी। महिला, ब्रह्मांड का पवित्र पात्र, अपने ही स्वरूप में एक और को बनाने के लिए खुद को तैयार कर रही है।

46

ऋचा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, इस फोटोशूट के लिए उनके बालों को लंबे घुंघराले हेयरस्टाइल में स्टाइल किया गया था और खुला छोड़ दिया गया था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऋचा ने बेटी दिवस की बधाई देते हुए लिखा है कि हम एक दिन इन तस्वीरों को साथ में देखेंगे। यहाँ तुम अंदर से तस्वीर के लिए पोज दे रही हो, और मैं बाहर से, यह हमारे लिए है, बाहर वाले इसे देख तो सकते हैं लेकिन बोल नहीं सकते।

56

लेकिन सोशल मीडिया पर पेट को पूरी तरह से दिखाते हुए इस फोटोशूट पर काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। पपराज़ी सोशल मीडिया साइट्स पर इन तस्वीरों को पोस्ट कर रहे हैं, लोग इस फोटोशूट पर कमेंट कर रहे हैं कि उन्हें यह पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'ये मातृत्व नहीं दिखा रही हैं, ये तो घटिया हरकत दिखा रही हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कैसा फैशन चल रहा है, इन्हें जरा भी शर्म नहीं आती'।

66

ऋचा चड्ढा और अली फजल भी बॉलीवुड के नए माता-पिता में शामिल हो गए हैं। 16 जून को इस कपल ने एक बेटी को जन्म दिया। फुकरे फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद प्यार में पड़े इस जोड़े ने अक्टूबर 2022 में शादी कर ली। ऋचा चड्ढा आखिरी बार हीरा मंडी वेब सीरीज में नजर आई थीं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AH
Asianetnews Hindi Stories

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2: भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'धुरंधर 2', नंबर-1 के लिए अब चाहिए सिर्फ इतने करोड़
Recommended image2
Bhooth Bangla Trailer लॉन्च में अक्षय कुमार को देखते ही लोगों ने पूछा- किसने चिथड़े उड़ा दिए
Recommended image3
Dhurnadhar 2 Collection Day 19 : 19वें दिन धुरंधर 2 का सबसे बुरा हाल, 10 CR से नीचे पहुंची कमाई
Recommended image4
Bhooth Bangla के 3.03 मिनट के ट्रेलर में दिखे 7 स्टार, 2 को छोड़ सब 50 पार, एक की हो चुकी मौत
Recommended image5
Bhooth Bangla Trailer Reaction: अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख लोग उड़ा रहे मजाक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved