सिंगर और एक्टर रितेश पांडेय का नया होली गीत 'होली में टेम्परेचर हाई रहता' रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। इस सांग ने भोजपुरी के दर्शकों को क्रेज़ी बना दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Ritesh Pandey and Kajal Bhojpuri song holee mein temparechar haee rahata । भोजपुरी गानों के बिना होली का त्यौहार अधूरा होता है। लोकगीत और संगीत के बिना धुरेड़ी का पर्व पूरा नहीं होता है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हैंडसम हंक के रुप मे पहचान बनाने वाले रितेश पांडेय का न्यू सांग 'होली में टेम्परेचर हाई रहता' रिलीज़ हो गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'होली में टेम्परेचर हाई रहता' हुआ वायरल

अलहदा अंदाज के जरिए श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले सिंगर और एक्टर रितेश पांडेय का नया होली गीत 'होली में टेम्परेचर हाई रहता' रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। इस सांग ने भोजपुरी के दर्शकों को क्रेज़ी बना दिया है। गाना बेहद खूबसूरत बन पड़ा है, इसमें रितेश पांडेय लोकगीत को अपने निराल अंदाज़ में परफॉर्म करते दिख रहे हैं।

YouTube video player

रितेश पांडेय- काजल का रोमांटिक अंदाज़

होली में टेम्परेचर हाई रहता' सांग वेब म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। रितेश पांडेय का यह खूबसूरत सांग जमकर हंगामा मचा रहा है। इसके पिक्चराइजेशन को देखकर आप भी होली के रंग में सराबोर हो जाएंगे । इस वीडियो को दर्शकों को बहुत प्यार मिल रहा है। इसमें रितेश पांडेय और एक्ट्रेस काजल रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। दोनों की इलेक्ट्रिफाइंग केमेस्ट्री ने दर्शकों को मदहोश कर दिया है। ये गाना लोकसंगीत की मिठास के सुरीली तान में गुथा हुआ है। इसके लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं। म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं। वहीं आवाज रितेश पांडेय 

रितेश पांडेय ने गाने को बताया बेहतरीन

रितेश पांडेय ने इस गाने को लेकर कहा कि यह गाना आप सभी भोजपुरिया दर्शकों को जरुर पसंद आएगा। इसमें पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। इसका कॉन्सेप्ट बेहद अलग और भोजपुरिया दर्शकों का फेवरेट है। यह भोजपुरी की सबसे हिट होली गीतों में शुमार होगा। रितेश ने अपने फैंस को ये गाना जरुर देखने की अपील की है।