71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में करन जौहर की मूवी Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani सर्वश्रेष्ठ पॉप्युलर मूवी का नेशनल अवार्ड मिला है। ये केजेओ के करियर की चौथी फिल्म है जिसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।
एंटरटेनमेंट डेस्क। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। करन जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ( Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani ) को बेस्ट पॉप्युलर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ( Ranveer Singh, Alia Bhatt ) स्टारर इस रोमांटिक मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सफल साबित हुई। करन जौहर ने RARKPK को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है। बीते कुछ सालों में ये तीसरी मूवी है जिसे ये प्रतिष्ठित अवार्ड मिला है। फिल्म मेकर ने रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को अपने दिल के बेहद करीब बताया है।
करन जौहर ने ज्यूरी को कहा थैंक्स
करन जौहर ने प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में अपनी बड़ी जीत पर अपना पहला रिएक्शन देते हुए कहा,, "मैं अपने दिल के बेहद करीब एक फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बेहद खुश और अभिभूत हूं... रॉकी और रानी की प्रेम कहानी... मैं जूरी का आभारी हूं और फिल्म को मिल रहे अपार प्यार के लिए आभारी हूं...।"
करन जौहर की तीसरी फिल्म को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में करन जौहर की यह लगातार तीसरी फिल्म है। इससे पहले, उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर शेरशाह (2021) के लिए 'स्पेशल जूरी (फीचर फिल्म)' पुरस्कार जीता था। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र पार्ट वन - शिवा (2022) और अब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023) के लिए 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
KJO का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
फिल्म मेकर करन जौहर का ये चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है। उन्होंने अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार 1998 में रिलीज़ शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर ब्लॉकबस्टर मूवी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लिए जीता था।
