Prabhas Salaar Vs Shahrukh Khan Dunki: इस वक्त सबसे ज्यादा सिर्फ 2 फिल्में शाहरुख खान की डंकी और साउथ स्टार प्रभास की फिल्म सालार की चर्चा हो रही है। दोनों ही फिल्मों में जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। दोनों 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. इस साल शाहरुख खान (Shahrukh Khan) बॉक्स ऑफिस के बाहशाह बने। उनकी दोनों फिल्में पठान और जवान ने जो तहलका मचाया ऐसा पहले कभी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में देखने को नहीं मिला। कमाई के मामले में शाहरुख की जवान ने पठान तक को पीछे छोड़ दिया है। अब उनकी फिल्म डंकी (Dunki) की रिलीज का सबको इंतजार है, जो 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है, लेकिन इसमें एक जबरदस्त पेंच फंसा है। दरअसल, शाहरुख से बॉक्स ऑफिस पर पंगा लेने साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) भी 22 दिसंबर को ही रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलेगा। हालांकि, खबर है प्रभास ने शाहरुख को पछाड़ने जबरदस्त मास्टर प्लान बनाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बॉक्स ऑफिस पर Saalar-Dunki में क्लैश

सालार और डंकी एक ही दिनयानी 22 दिसंबर को रिलीज होगी। पहले यह प्रिडिक्ट किया गया था कि मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सालार को बचने के लिए इसकी रिलीज टाल दी। दरअसल, फिल्म सालार पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म जवान का धमाका देखने के सालार की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया। अब सालार की रिलीज की नई डेट सामने आई है और फिर से प्रभास का सामना शाहरुख से होने वाला है। इसी बीच ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला का कहना है कि सालार की रिलीज जवान की वजह से नहीं टली थी।

शाहरुख खान को हिलाने प्रभास का मास्टर प्लान

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की फिल्म सालार के निर्माताओं ने देशभर में फिल्म को बढ़ावा देने और फिल्म के लिए दो ट्रेलर जारी करने की तगड़ी प्लानिंग बनाई है। खबरों की मानें तो एक ट्रेलर 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर और एक सालार की रिलीज के कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। डायरेक्टर प्रशांत नील,जो केजीएफ और केजीएफ 2 जैसी बड़ी हिट देने के लिए जाने जाते हैं,ने कथित तौर पर अपनी सभी अगली रिलीज पर रोक लगा दी है और अपना पूरा ध्यान प्रभास की सालार पर लगाना शुरू कर दिया है।

डंकी के लिए शाहरुख खान का मास्टर प्लान

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी को लेकर काफी उत्साहित है। डंकी जहां 22 दिसंबर को रिलीज हो रही वहीं शाहरुख इसे इंटरनेशन मार्केट में एक दिन पहले यानी 21 दिसंबर को रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी का बजट करीब 100 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें..

34 Cr का है अनुष्का शर्मा का सुपर-डुपर लग्जीरियस होम, 10 INSDE PHOTOS

आखिर क्यों 5 साल से किसी भी फिल्म में नजर आईं अनुष्का शर्मा ?

कौन है वो बॉलीवुड स्टार जो इंस्टाग्राम से करता है सबसे ज्यादा कमाई

सेक्शुअल फेवर मांगा, जाल बिछाया.. हीरोइन ने खोले बॉलीवुड के घिनौने राज