Saiyaara Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त वॉर 2 और कुली का जोरदार जलवा देखने को मिल रहा है। दोनों ही फिल्में जबरदस्त कमाई कर रही हैं। इसी बीच सैयारा के कलेक्शन में भारी गिरावट आ गई है। अब फिल्म की कमाई करोड़ों से लाखों में सिमट गई है।

Saiyaara Day 30 Box Office Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने रिलीज के साथ वो धमाका किया कि सुपरस्टार्स की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना मुश्किल हो गया था। 18 जुलाई को रिलीज हुई यशराज फिल्म्स की ये मूवी लगातार अपना जलवा दिखा रही थी। हालांकि, अब इसकी कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म का 30वें दिन और लाइफ टाइम कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका किया। हालांकि, अब इसकी कमाई पर असर देखने को मिल रहा है। सैयारा के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ कमाए थे। तीसरे दिन की कमाई 35.75 करोड़ रही। फिल्म ने पहले वीकेंड 172.75 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे वीक इसकी कमाई 107.74 करोड़ रही। तीसरे वीक इसने 28.25 करोड़ का कारोबार किया। चौथे वीक मूवी ने 14.05 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, मूवी ने अपनी रिलीज के 29वें दिन 5 लाख का कलेक्शन किया। 30वें दिन इसने 5.5 लाख कमाए। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 323.97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं,इंडिया में इसका ग्रॉस कलेक्शन 388.5 करोड़ रहा। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 544.75 करोड़ रहा। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का बजट 60 करोड़ था।

ये भी पढ़ें... TMKOC का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर, ट्रांसफॉर्मेशन घूमा देगा माथा-जानें अब कहां-किस हाल में

वॉर 2 और कुली का तीसरे दिन का कलेक्शन

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। फिल्म ने 52 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 57.35 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, तीसरे दिन इसकी कमाई 33 करोड़ रही। अयान मुखर्जी की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 142.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बात रजनीकांत की फिल्म कुली की करें तो वॉर 2 से ज्यादा इसका जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 54.75 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 38.50 करोड़ रहा। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 158.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि दोनों ही फिल्मों को रविवार का जबरदस्त फायदा मिलने वाला है।