MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Saiyaara ने कार्तिक आर्यन की सभी फिल्मों को पछाड़ा, बस इस एक से है अभी पीछे

Saiyaara ने कार्तिक आर्यन की सभी फिल्मों को पछाड़ा, बस इस एक से है अभी पीछे

बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही 'सैयारा' ने कार्तिक आर्यन की एक को छोड़ बाकी सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है। खास बात यह है कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने महज 8 दिन में यह कारनामा दिखा डाला है। जानिए 'सैयारा' ने कैसे कार्तिक आर्यन को पीछे छोड़ा?

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 26 2025, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'सैयारा' की कमाई 200 करोड़ के करीब
Image Credit : Social Media

'सैयारा' की कमाई 200 करोड़ के करीब

18 जुलाई को रिलीज हुई 'सैयारा' की कमाई 8 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म ने 8 दिन में भारत में तकरीबन 190.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसे 200 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए अभी करीब 9.75 करोड़ रुपए और कमाने हैं, जो यह 9वें दिन आसानी से कमा लेगी। क्योंकि फिल्म की कमाई की रफ़्तार अभी अच्छी-खासी है। 8वें दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। उम्मीद है कि शनिवार को वीकेंड की वजह से यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

25
'सैयारा' ने कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर फिल्म को पछाड़ा
Image Credit : Social Media

'सैयारा' ने कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर फिल्म को पछाड़ा

कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' को अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' ने पीछे छोड़ दिया है। 'भूल भुलैया 2' कार्तिक आर्यन की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है। 20 मई 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने लाइफटाइम लगभग 185.92 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अनीस बज्मी निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में कार्तिक ने कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

Related Articles

Related image1
Saiyaara Day 8 Collection: रेड 2- हाउसफुल 5 को पछाड़ साल की दूसरी सबसे कमाऊ मूवी बनी सैयारा
Related image2
Saiyaara और हरि हर वीर मल्लू की चर्चा के बीच चुपके से आई साउथ मूवी, पहले दिन कमाए इतने CR
35
कार्तिक आर्यन की नं. 1 फिल्म को भी पछाड़ेगी 'सैयारा'
Image Credit : Social Media

कार्तिक आर्यन की नं. 1 फिल्म को भी पछाड़ेगी 'सैयारा'

'सैयारा' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की नं. 1 फिल्म 'भूल भुलैया 3' को पछाड़ने को भी तैयार है और इस हफ्ते यह ऐसा करने में सफल भी हो सकती है। 2024 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' ने लाइफटाइम लगभग 283.80 करोड़ रुपए कमाए थे। 'सैयारा' 9वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है और कमाई की रफ़्तार को देखते हुए ऐसा साफ़ कहा जा सकता है कि 283.80 करोड़ के आंकड़े को छूने में इसे ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

45
किसी भी एक्टर की सबसे कमाऊ डेब्यू फिल्म 'सैयारा'
Image Credit : Social Media

किसी भी एक्टर की सबसे कमाऊ डेब्यू फिल्म 'सैयारा'

अगर बॉलीवुड एक्टर्स की डेब्यू फिल्मों से तुलना करें तो 'सैयारा' सबसे कमाऊ फिल्म है। इससे पहले वीर पहाड़िया की पहली फिल्म 'स्काई फोर्स' इस लिस्ट में टॉप पर थी, जिसने लाइफटाइम 131.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अहान पांडे स्टारर 'सैयारा' ने इसे लगभग 58.81 करोड़ के भारी अंतर से पीछे छोड़ नं. 1 की पॉजिशन पर कब्जा कर लिया है।

55
'सैयारा' किसी भी एक्ट्रेस की सबसे कमाऊ डेब्यू फिल्म
Image Credit : Social Media

'सैयारा' किसी भी एक्ट्रेस की सबसे कमाऊ डेब्यू फिल्म

'सैयारा' एक्ट्रेस के तौर भी सबसे कमाऊ डेब्यू फिल्म साबित हुई है। यह अनीत पड्डा की पहली फिल्म है और इसने 190.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ डेब्यू एक्ट्रेसेस की टॉप फिल्मों में पहला पायदान हासिल कर लिया है। इस फिल्म ने सई मांजरेकर की डेब्यू फिल्म 'दबंग 3' को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है, जिसने लाइफटाइम 146.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
कार्तिक आर्यन
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav के लिए 6 लोगों ने खोला दिल, मदद की रकम जानकर रह जाएंगे हैरान
Recommended image2
पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का सपोर्ट
Recommended image3
Rajpal Yadav हर महीने कितना कमाते हैं? फिल्मों-ब्रांड्स के लिए कितनी लेते हैं फीस
Recommended image4
सलमान क्यों मुश्किल में फंस जाते हैं? दबंग खान के बचपन के दोस्त की बात सुन चौंक जाएंगे
Recommended image5
क्या करती हैं राजपाल यादव की पत्नी? दोनों की उम्र में कितना फर्क, हाइट का सच जानकर चौंक जाएंगे
Related Stories
Recommended image1
Saiyaara Day 8 Collection: रेड 2- हाउसफुल 5 को पछाड़ साल की दूसरी सबसे कमाऊ मूवी बनी सैयारा
Recommended image2
Saiyaara और हरि हर वीर मल्लू की चर्चा के बीच चुपके से आई साउथ मूवी, पहले दिन कमाए इतने CR
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved