मोहित सूरी द्वारा निर्देशित अहान पांडे की Saiyaara ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत करते हुए 20 करोड़ रु कमाए है। शानदार शुरुआत के साथ, ये फिल्म ₹ 21 करोड़ पार कर सकती है। 

Saiyaara Box Office Collection Day 1: अहान पांडे ने Saiyaara से बॉलीवुड में डेब्यू किया। एडवांस की बंपर बुकिंग से ही अनुमान लगाया जा रहा था, फिल्म जोरदार ओपनिंग दे सकती है। वहीं फिल्म में अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत दी है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित लव स्टोरी ड्रामा में अहान के अपोजिट अनीत पड्डा ने लीड एक्ट्रेस हैं।

सैयारा का थिएटर में ऑक्युपेंसी
सैयारा से बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जोरदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को 'सैयारा' की हिंदी में कुल 44.33% ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शो: 35.51%, दोपहर के शो: 46.62% तो वहीं शाम के शो: 50.85% ऑक्युपेंसी दर्ज की गई है। रात के शो का आंकड़ा कल यानि 19 जुलाई को सामने आएगा। दिल्ली-एनसीआर में 'सैयारा' के 804 शो जो देश में सबसे ज़्यादा हैं, दिखाए गए। यहां सबसे ज़्यादा ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई, इसके बाद मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में भी अच्छी खासी सीटें रिजर्व देखी गई हैं।

मोहित सूरी के डायरेक्शन की मूवी की पहले दिन की कमाई

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, Saiyaara ने ओपनिग डे पर अब तक ₹ ₹ 20 Cr ** करोड़ की कमाई की है। अभी देर रात के आंकड़े आना बाकि है ऐसे में सैयारा अपने पहले दिन ₹ 21 करोड़ का आंकड़ा भी क्रॉस कर सकती है।

2025 की पांच सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में

2025 में विक्की कौशल की छावा सबसे बडी ओपनिंग देने वाली मूवी है। इस मूवी ने पहले दिन 29.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे स्थान पर सलमान खान की सिकंदर हैं जिसने 25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं तीसरी मूवी हाउसफुल 5 है जिसने 22 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद अजय देवगऩ की मूवी रेड 2 थी, जिसने 19 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन अब मोहित सूरी की फिल्म ने इसे पीछे छोड़ते हुए 20 करोड़ कमाकर चौथी पोजीशन हासिल कर ली है। रेड 2 पाचंवे स्थान पर खिसक गई है।