MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Saiyaara के 23 दिन पूरे, आमिर खान की धूम 3 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब मूवी

Saiyaara के 23 दिन पूरे, आमिर खान की धूम 3 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब मूवी

Saiyaara Day 23 Box Office Collection: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने तो 2025 में कमाल कर डाला। इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी तगड़ी कमाई की। ये अभी भी सिनेमाघरों में डटी हुई है और कमाई कर रही हैं। इसको रक्षाबंधन का जबरदस्त फायदा मिला। 

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Aug 10 2025, 11:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
फिल्म सैयारा का धमाल
Image Credit : instagram

फिल्म सैयारा का धमाल

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। डायरेक्टर मोहित सूरी की मूवी ने उम्मीद से ज्यादा जलवा दिखाया। दर्शकों को भी फिल्म खूब पसंद आई।

26
सैयारा का ओपनिंग डे कलेक्शन
Image Credit : instagram

सैयारा का ओपनिंग डे कलेक्शन

सैयारा ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला और 26 करोड़ का कलेक्शन हुआ। तीसरे दिन इसने तगड़ा हाथ मारा और 35.75 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की रिलीज को 23 दिन हो गए हैं।

36
सैयारा का वीकेंड कलेक्शन
Image Credit : instagram

सैयारा का वीकेंड कलेक्शन

सैयारा ने अपने पहले वीकेंड पर 172.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। दूसरे वीक इसने 107.75 करोड़ की कमाई की। तीसरे वीक मूवी की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। इसने 28.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को अभी भी पसंद किया जा रहा है।

46
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सैयारा का कलेक्शन
Image Credit : instagram

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सैयारा का कलेक्शन

सैयारा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 314 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, फिल्म को रक्षाबंधन का फायदा मिला और इसने अपनी रिलीज के 23वें दिन 3.35 करोड़ का कारोबार किया। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 523.33 करोड़ का बिजनेस कर लिया। 

56
धूम 3 के कलेक्शन को मात देने करीब सैयारा
Image Credit : instagram

धूम 3 के कलेक्शन को मात देने करीब सैयारा

आपको बता दें कि सैयारा जल्दी ही आमिर खान की फिल्म धूम 3 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे देगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो धूम 3 का कलेक्शन 556.74 करोड़ है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर के साथ कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा लीड रोल में थे।

66
धूम 3 के बाद ये फिल्में भी सैयारा के निशाने पर
Image Credit : instagram

धूम 3 के बाद ये फिल्में भी सैयारा के निशाने पर

धूम 3 के बाद सैयारा का टारगेट सलमान खान-कैटरीना कैफ की टाइगर जिंदा है (564.2 करोड़), दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की पद्मावत (571.98 करोड़) और रणबीर कपूर की संजू (586.85 करोड़) का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ना है। हालांकि, सैयारा को 14 अगस्त पर रिलीज हो रही फिल्म वॉर 2 और कुली से जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol की ठुकराई वो फिल्म, जिसने गोविंदा की एंट्री होते ही हिला दिया था बॉक्स ऑफिस!
Recommended image2
Saif Ali Khan और अमृता सिंह की मोहब्बत, फिर क्या Kareena Kapoor बनी अलगाव की वजह?
Recommended image3
Mohan Bhagwat की बहुत बड़ी फैन ये एक्ट्रेस, अदनान सामी मिले RSS चीफ से
Recommended image4
Neena Gupta को डायरेक्टर ने दी 'मां-बहन की गाली', फिर भी करती रही काम, बताई वजह
Recommended image5
Border 2 Collection Day 17: सनी देओल की फिल्म ने तीसरे संडे इतना कमाया, देखें टोटल कलेक्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved