- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कितनी पढ़ी-लिखी हैं सैयारा की एक्ट्रेस अनीत पड्डा, कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?
कितनी पढ़ी-लिखी हैं सैयारा की एक्ट्रेस अनीत पड्डा, कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?
फिल्म ‘सैयारा’ से लीड हीरो अहान पांडे जहां स्टार बन गए हैं तो वहीं लीड हीरोइन अनीत पड्डा नेशनल क्रश बन चुकी हैं। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं कि वे कौन हैं? कितने साल की हैं? कितनी पढ़ी हैं और उनकी संपत्ति कितनी है? जानिए अनीत के बारे में सबकुछ…

'सैयारा' फेम अनीत पड्डा कौन हैं?
जाहिरतौर पर अनीत पड्डा एक्ट्रेस हैं। लीड हीरोइन के तौर पर 'सैयारा' उनकी पहली फिल्म है। लेकिन इससे पहले वे 2022 में रिलीज हुई 'सलाम वेंकी' में नज़र आ चुकी हैं। हालांकि, इसमें उनका सिर्फ स्पेशल अपीयरेंस था।
'सैयारा' की एक्ट्रेस अनीत पड्डा की उम्र कितनी है?
अनीत पड्डा अभी 22 साल की हैं। जानकारी के मुताबिक़, उनका जन्म 14 अक्टूबर 2002 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। वे मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, जिसका एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं है।
क्या करते हैं अनीत पड्डा के पैरेंट्स?
आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें उनके पिता अमृतसर में ही रिटेल शॉप चलाते हैं और उनकी मां स्कूल टीचर हैं।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं अनीत पड्डा?
अनीत पड्डा ने अपनी स्कूलिंग अमृतसर के स्प्रिंग डेल सीनियर सेकंड्री स्कूल से की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज (JMC) से ग्रैजुएशन किया है।
अनीत पड्डा के करियर कैसे शुरू हुआ?
अनीत पड्डा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की। उन्होंने कई ब्रांड्स के कमर्शियल्स में काम किया है। मॉडलिंग के जरिए ही वे एक्टिंग की दुनिया में आईं।
अनीत पड्डा के पास ये हुनर भी
बताया जाता है कि अनीत पड्डा ने शास्त्रीय संगीत की तालीम ली है। वे सिंगर के साथ-साथ पोएट भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जब वे कॉलेज में थीं, तभी उन्होंने पार्ट टाइम जॉब करना और ऑडिशन देना शुरू कर दिया था।
अनीत पड्डा की नेट वर्थ कितनी है?
कोई आधिकारिक आंकड़े तो उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अनीत पड्डा के पास तकरीबन 50 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक की संपत्ति है। हालांकि, हम इस दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।
अनीत पड्डा का बॉयफ्रेंड कौन है?
'सैयारा' देखने के बाद कई दर्शकों के मन में यह सवाल कौंध रहा होगा। लेकिन इसका जवाब खुद अनीत के अलावा कोई और नहीं दे सकता। क्योंकि इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। कई लोग यह अंदाजा भी लगा रहे हैं कि 'सैयारा' के लीड कपल अहान पांडे और अनीत पड्डा के बीच असल लाइफ में रोमांटिक एंगल हो सकता है। लेकिन इसे लेकर भी आधिकारिक तौर पर कहीं कुछ नहीं कहा गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

