MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Saiyaara OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे-अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Saiyaara OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे-अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क. अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। यह 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई है। अब इस फिल्म की OTT रिलीज की जानकारी सामने आई है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Aug 02 2025, 05:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'सैयारा'
Image Credit : Social Media

किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'सैयारा'

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जाएगी। खास बात यह है कि यह यशराज फिल्म्स की ऐसी पहली मूवी होगी, जो थिएटर में रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। दरअसल, फिल्म के एंड क्रेडिट सॉन्ग में नेटफ्लिक्स का लोगो दिखाया गया है। इसके बाद से यह साफ़ माना जा रहा है कि YRF ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को दिए हैं।

25
पहले कहां स्ट्रीम होती थीं YRF की फ़िल्में
Image Credit : instagram

पहले कहां स्ट्रीम होती थीं YRF की फ़िल्में

'सैयारा' का नेटफ्लिक्स पर जाना इसलिए भी खास हो जाता है, क्योंकि इससे पहले तक YRF की सभी थिएट्रिकल रिलीज फ़िल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही थीं। 'सैयारा' यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स के बीच एक नए चैप्टर की शुरुआत के तौर पर देखी जाएगी। संभव है कि आगे भी YRF अपनी फिल्मों को इस ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर लेकर आएगा।

Related Articles

Related image1
Saiyaara के एक्टर राजेश कुमार हो गए थे दिवालिया! बच्चों की चॉकलेट खरीदने के भी पैसे ना थे
Related image2
Son Of Sardaar 2 Day 1 Vs Saiyaara Day 15: शुक्रवार की कमाई में किस फिल्म ने मारी बाजी?
35
नेटफ्लिक्स के साथ काम करता है YRF एंटरटेनमेंट
Image Credit : instagram

नेटफ्लिक्स के साथ काम करता है YRF एंटरटेनमेंट

YRF ने भले ही पहले अपनी फ़िल्में सीधे तौर पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम ना की हों। लेकिन इसने YRF एंटरटेनमेंट के नाम से अपना वर्टिकल बनाया है, जो वेब सीरीज और डिजिटल फिल्मों के लिए जाना जाता है। फ़रवरी 2023 में इस वर्टिकल का नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ पहला प्रोजेक्ट 'द रोमांटिक्स' था, जिसके जरिए यश चोपड़ा और यशराज फिल्म्स की 50 साल की विरासत को सम्मानित किया गया था। बाद में इसी वर्टिकल की वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' भी नेटफ्लिक्स पर आई। यह सीरीज भोपाल गैस त्रासदी पर बेस्ड थी और आर. माधवन, बाबिल खान, के के मेनन और दिव्येंदु जैसे कलाकार इसमें अहम् रोल में दिखे थे। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं 'महाराज', 'विजय 69' और हाल ही में आई 'मंडला मर्डर्स' जैसी फ़िल्में यशराज एंटरटेनमेंट से ही निकली हैं।

45
'सैयारा' OTT पर कब रिलीज होगी?
Image Credit : Yash Raj Films

'सैयारा' OTT पर कब रिलीज होगी?

'सैयारा' OTT यानी नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन आमतौर पर कोई भी फिल्म थिएटर में 8 हफ्ते की रनिंग पूरी होने के बाद ही डिजिटली ले जाई जाती है। हालांकि, 'सैयारा' के मामले में दर्शकों को थोड़ा लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है। क्योंकि यह फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।

55
'सैयारा' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
Image Credit : Yash Raj Films

'सैयारा' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

18 जुलाई को रिलीज हुई 'सैयारा' ने पहले दिन लगभग 22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 175.25 करोड़ और दूसरे हफ्ते में इसने 110 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। कुल मिलाकर 15 दिन में इस फिल्म की भारत में नेट कमाई 290.25 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 446.42 करोड़ रुपए हो गई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 के ट्रेलर में दिखे 4 हीरो-4 हीरोइन, जानें कौन किसका निभा रहा रोल
Recommended image2
Border 2 Trailer: गरजता ट्रेलर-आग उगलते 5 डायलॉग और सनी देओल की दहाड़ से रोंगटे खड़े
Recommended image3
Honey Singh के पास कितने पैसे? कहां से करते हैं कमाई और कितनी है सैलरी?
Recommended image4
SRK की बेटी को किसने रुलाया, लीड रोल छोड़िए सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए किया रिजेक्ट?
Recommended image5
Border 2 का ट्रेलर कब आएगा? कब शुरू होगी सनी देओल फिल्म की एडवांस बुकिंग
Related Stories
Recommended image1
Saiyaara के एक्टर राजेश कुमार हो गए थे दिवालिया! बच्चों की चॉकलेट खरीदने के भी पैसे ना थे
Recommended image2
Son Of Sardaar 2 Day 1 Vs Saiyaara Day 15: शुक्रवार की कमाई में किस फिल्म ने मारी बाजी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved