Salman Khan अपनी अपकमिंग मूवी 'Battle Of Galwan' की शूटिंग के बाद घर लौटे। फिल्म का लुक छिपाने के लिए उन्होंने कैमरा देखते ही अपना चेहरा ढक लिया  फैंस का अनुमान है कि वे इस मूवी में अपने लुक के लिए बेहद पजेसिव हैं। 

सलमान खान इस समय अपूर्व लाखिया की "बैटल ऑफ़ गलवान" की शूटिंग में व्यस्त हैं। शुक्रवार को मुंबई में इसकी शूटिंग से लौटते वक्त पैपराज़ी ने उन्हें क्लिक किया। हालांकि, सभी को यह देखकर हैरानी हुई कि उन्होंने कैमरा देखकर अपना चेहरा छिपा लिया। इसके बाद तो फैंस ने तत्काल अनुमान लगा लिया कि भाईजान अपनी अपकमिंग मूवी का लुक शो ऑफ नहीं करना चाहते हैं। आम तौर पर सलमान पैपराजी के कैमरे से बचने की कोशिश नहीं करते, वे अपना लुक छिपाते नहीं हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने बाजू सामने करके फेस को कवर कर लिया था।

सलमान खान को शुक्रवार को मुंबई में देखा गया और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए। हालांकि, पैपराज़ी के साथ काफी फैंडली होने के बावजूद इस बार सलमान ने अपना चेहरा छिपा लिया। वीडियो में, देखा जा सकता है कि सकते हैं कि जैसे ही सलमान ने कैमरामैन को देखा, उन्होंने सन वाइज़र नीचे कर लिया और बाद में अपने हाथ से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर वीडियो वयरल होने के बाद फैंस ने ये कयास लगाया है कि सलमान अपनी आने वाली फिल्म, बैटल ऑफ़ गलवान के लुक को रिवील नहीं करना चाहते हैं।

View post on Instagram

अपडेट जारी है..