सार

Salman Khan Sikandar 18th 100 Crore Movie: सलमान खान ने अपनी फिल्म सिकंदर के साथ 18वीं सौ करोड़ी फिल्में देने का रिकॉर्ड बना लिया है। हाालंकि, सिकंदर की हालत बॉक्स ऑफिस पर खस्ता है।

 

Salman Khan 100 Crore Movies: सलमान खान की फिल्म सिकंदर चाहे बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हो रही हो, लेकिन इस फिल्म के जरिए सलमान खान ने एक धांसू रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, सिकंदर सलमान की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। सिकंदर से पहले सलमान सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाले स्टार्स की लिस्ट में टॉप पर थे और सिकंदर के साथ उन्होंने अपनी ये पोजशन और ज्यादा मजबूत बना ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान के बाद सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने का रिकॉर्ड अक्षय कुमार के पास है। उन्होंने 16 सौ करोड़ फिल्में दी हैं।

ये हैं सलमान खान की 100 करोड़ी फिल्में

सलमान खान की 100 करोड़ी फिल्मों के बारे में बात करें तो उनकी पहली 100 करोड़ी फिल्म हम आपके हैं कौन थी। इसके अलावा सलमान की रेडी, जय हो, दबंग, ट्यूबलाइट, बॉडीगार्ड, रेड 3, भारत, दबंग 3, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, टाइगर 3, प्रेम रतन धन पायो, किक, किसी का भाई किसी की जान, बजरंगी भाईजान, सुल्तान जैसी फिल्में 100 करोड़ रही हैं। सलमान के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बजरंगी भाईजान है, जिसने 970 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ सुल्तान ने 614 करोड़ कमाकर तहलका मचा दिया था। टाइगर जिंदा है (564 करोड़), टाइगर 3 (466 करोड़), किक (388 करोड़) और प्रेम रतन धन पायो (388 करोड़) जैसी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा चुकी है।

सलमान खान की सिकंदर के बारे में

सलमान खान की फिल्म सिकंदर की जब घोषणा हुई थी, तभी से इस फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही थी। हर कोई इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा था। हालांकि, सिकंदर की रिलीज के साथ ही सबको निराशा ही हाथ लगी। फिल्म की कहानी बेदम निकली और दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया। अब को हालात ये है कि फिल्म के टिकिट नहीं बिकने की वजह से इसके शोज तक कैंसिल किए जा रहे हैं। डायरेक्टर एरआर मुरुगदास ने इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट में बनाया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज लीड रोल में हैं।

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

30 मार्च को रिलीज हुई सलमान खान की सिकंदर ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ कमाए। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 29 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे ही दिन सिकंदर का हालत बॉक्स ऑफिस पर खस्ता हो गई। फिल्म ने 19.5 करोड़ ही कमाए। इसके बाद फिल्म की कमाई का ग्राफ गिरता ही चला गया। फिल्म ने 8 दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 102.25 करोड़ कमाए।