सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऑटो रिक्शा की सवारी करते हुए नजर आ रही हैं। अब सारा के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच सारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फिल्म का प्रमोशन करने के बाद गाड़ी में नहीं बल्की ऑटो रिक्शे अपने घर जाती हुई नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सारा ने की ऑटो राइड

दरअसल हुआ यह कि बीती रात (24 मई) 'जरा हटके, जरा बचके' के लिए म्यूजिकल नाइट रखी गई जिसमे सारा शामिल हुईं। सारा इवेंट से वापस निकलीं तो उन्हें उनकी गाड़ी नहीं दिखी, तो वो तुरंत ऑटो रिक्शा पर बैठ गईं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया और उनसे ऑटो राइड का कारण पूछने लगे। इसके जवाब में सारा ने कहा, 'आज गाड़ी नहीं आई।' इस दौरान सारा ने ये भी बताया कि वो कई बार ऑटो का सफर कर चुकी हैं।

View post on Instagram

वहीं सारा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी इस ऑटो राइड की एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘जब ड्राइवर और गाड़ी हो हटके, तो रिक्शे से जाओ बचके।’

View post on Instagram

सारा हुईं ट्रोल

इस वीडियो के सामने आते ही लोग सारा की सादगी की तारीफ करने लगे। जहां एक यूजर ने लिखा, 'सारा बहुत रियल हैं।' दूसरे ने लिखा, 'सारा के इस अंदाज ने हम सबका दिल जीत लिया।' हालांकि कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं। एक ने सारा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'सारा की नही फिल्म आ रही है। इस लिए वो यह सब कर रही हैं।' दूसरे ने लिखा, 'यह सब कुछ स्क्रप्टिड था।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'सारा ने कुछ ज्यादा ही ओवरएक्टिंग कर दी।'

फैंस कर रहे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार

'जरा हटके जरा बचके' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देख फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं लोगों को विक्की और सारा की जोड़ी भी खूब पसंद आ रही है। आपको बता दें यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें..

Cannes में सनी लियोन की ड्रेस बनी मुसीबत, अनुराग कश्यप ने इस तरह से की रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस की मदद