- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 13 की उम्र में 43 साल के शख्स से शादी करने वाली इस फेमस कोरियोग्राफर की भयानक है कहानी
13 की उम्र में 43 साल के शख्स से शादी करने वाली इस फेमस कोरियोग्राफर की भयानक है कहानी
Saroj Khan Death Anniversary: बॉलीवुड की जानीमानी कोरियोग्राफर सरोज खान को गुजरे 5 साल हो गए है। 2020 में दिल का दौरा पड़ने उनका निधन हो गया था। आइए, इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

बॉलीवुड बेस्ट कोरियोग्राफर सरोज खान ने इंडस्ट्री के हर सुपरस्टार के साथ काम किया। उन्होंने उन स्टार्स को भी नचाया, जिन्हें डांस करना तक नहीं आता था। सरोज को कोरियोग्राफी के लिए 3 नेशनल और 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले थे।
सरोज खान ने दूरदर्शन के शो कोशिश से कामयाबी तक में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अनसुनी किस्से शेयर किए थे। इस शो की होस्ट किरण जुनेजा थी। उनका ये इंटरव्यू 2016 में ऑनएयर हुआ था।
सरोज खान ने इंटरवयू के दौरान अपने डांस, कोरियोग्राफी और फिल्मों को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब वे बहुत छोटी थी तभी पिता गुजर गए थे। फिर घर चलाने की जिम्मेदारी उनपर आ गई थी। उन्होंने 4-5 साल की उम्र में फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट का काम शुरू कर दिया था।
सरोज खान ने बताया था कि डांस करने के दौरान उनकी मुलाकात फिल्म कोरियोग्राफर सोहनलाल से हुई थी। वे एक बेहतरीन कोरियोग्राफर थे। साथ काम करने के दौरान सरोज उनकी तरफ आकर्षित हुई। सरोज ने बताया था कि सोहनलाल बहुत केयरिंग। उनकी हर छोटी-बड़ी चीजों का पूरा ध्यान रखते थे, उनमें वे अपने फादर फीगर को देखते थी।
फिर सोहनलाल ने उन्हें प्रपोज किया। उस वक्त सरोज खान की उम्र महज 13 साल थी और सोहनलाल 43 साल के थे। सरोज मना नहीं कर पाई। इस तरह दोनों का रिश्ता जुड़ गया। सोहनलाल के साथ रहने के दौरान सरोज 2 बच्चों की मां बनी। लेकिन सोहनलाल, सरोज के बच्चों को अपना देने को तैयार नहीं हुए। फिर दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।
इंटरव्यू के दौरान सरोज खान ने बताया कि सोहनलाल से अलग होने के बाद उनकी लाइफ में सरदार रोशन खान आए। खान ने सरोज को शादी के लिए प्रपोज किया। लेकिन खान को हां करने से पहले उन्होंने अपने बच्चों से परमिशन ली। उन्होंने बताया था कि वे चाहती थी कि उनके बच्चों को पिता का नाम मिले, जो सोहनलाल से नहीं मिल पाया था। खान से शादी कर वे एक बेटी की मां बनी। फिर कुछ साल बाद खान साहब ने दुनिया को अलविदा कहा। फिर सरोज ने अपने बच्चों की अकेले परवरिश की।
बता दें कि सरोज खान ने अपने करियर में करीब 3000 गानों को कोरियोग्राफ किया। उन्होंने माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय से लेकर आमिर खान, गोविंदा, शाहरुख खान, संजय दत्त , अनिल कपूर सहित कई सुपरस्टार्स के लिए गानों को कोरियोग्राफ किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

