सतीश शाह के निधन के बाद उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। मौत से एक दिन पहले उन्होंने बॉलीवुड के एक दिवंगत दिग्गज एक्टर को याद किया था। उनकीयह पोस्ट देख उनके फैन्स इमोशनल हो रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे कॉमेडी शोज और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज एक्टर सतीश शाह के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सतीश जो हमेशा पर्दे पर सबको हंसाया करते थे, अपने चाहने वालों को रुलाकर चले गए। मौत से एक दिन पहले तक सतीश सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है, जो उनके चाहने वालों को इमोशनल कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सतीश शाह ने आखिरी पोस्ट में किसे किया था याद?

सतीश शाह ने अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट मौत (शनिवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे) से लगभग 31 घंटे पहले (शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे) की थी। इस में दिग्गज दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर को याद किया था। दरअसल, उन्होंने शम्मी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके लिए मैसेज लिखा है। हालांकि, यह मैसेज उन्होंने शम्मी की बर्थ एनिवर्सरी के 3 दिन बाद लिखा था। सतीश ने X पर एक ग्रुप फोटो शेयर की थी, जिसमें वे, गोविंदा और कुछ अन्य लोग शम्मी कपूर के साथ दिखाई दे रहे थे। शाह ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो शम्मी जी। आप हमेशा मेरे आसपास हैं।" इस पोस्ट को देख सतीश के फैन्स इमोशनल हो रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Scroll to load tweet…

सिर्फ X पर एक्टिव रहते थे सतीश शाह

सतीश शाह सोशल मीडिया पर सिर्फ X पर एक्टिव रहते थे। बाकी प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं है। X पर उनके 51.1 हजार फॉलोअर्स थे। अपनी प्रोफाइल के बायो में सतीश ने लिखा था, "बाय डिफ़ॉल्ट एक्टर। ड्रीमर फुलटाइम। काम के प्रति जूनून से सफलतापूर्वक मुक्त। दुनिया के साथ अपडेट रहना पसंद। राष्ट्र पहले आता है।"

सतीश शाह आखिरी बार किस फिल्म में दिखे थे?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सतीश शाह को बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म 'हमशकल्स' में देखा गया था, जो 2014 में रिलीज हुई थी। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस डिजास्टर फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, राम कपूर, तमन्ना भाटिया, ईशा गुप्ता और बिपाशा बसु जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। वहीं टीवी पर बात करें तो 2023 में आखिरी बार सतीश शाह को शो 'यूनाइटेड कच्छे' में जोगू चिमनलाल पटेल के रोल में देखा गया था।