MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 33 साल, 20 मूवी, रोमांस के किंग बनें SRK, देखें किंग खान की पूरी जर्नी

33 साल, 20 मूवी, रोमांस के किंग बनें SRK, देखें किंग खान की पूरी जर्नी

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ खान के 33 साल पूरे होने पर, देखें उनके 20 बेहतरीन किरदार जिन्होंने उन्हें स्टारडम की बुलंदियों पर पहुँचाया। दीवाना से जवान तक, रोमांस से एक्शन तक, जानिए उनकी सफलता की कहानी।

4 Min read
Author : Rupesh Sahu
Published : Jun 26 2025, 03:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
Image Credit : Social Media

शाहरुख़ खान अब एक ब्रांड बन चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 33 साल पूरे कर लिए हैं। बादशाह खान के नाम से मशहूर इस एक्टर ने अपनी कलाकारी से सिंपल सी स्टोरी को भी खास बना दिया। उनकी डायलॉग डिलीवरी, चेहरे के एक्सप्रेशन और रोमांटक अंदाज आज के युवाओं के लिए भी आइडल है।   

213
Image Credit : instagram

90 के दशक में शाहरुख़ खान ने एंट्री की, इसके बाद उन्होंने बताया कि यदि आपको साइड हीरो की किरदार भी मिला है तो उसे लीड एक्टर में कैसे बदलना है, ये तो उन्होंने दीवाना मूवी में ही साबित कर दिया था, जहां वो सीनियर एक्टर ऋषि कपूर के मुकाबले भारी पड़ गए थे। यहां हम उनकी 20 फिल्मों के बारे में डिटेल शेयर कर रहे हैं, जिसने उनके स्टारडम को बुलंदी पर पहुंचा दिया।

Related Articles

Related image1
Shahrukh Khan की King में नजर आएंगे ये 7 Stars, जानें कौन हैं वो
Related image2
Shahrukh Khan घर पर खाली समय पर करते हैं ये काम, खुद किया खुलासा
313
Image Credit : shahrukh khan facebook

1. दीवाना (1992) – शाहरुख ने इस मूवी से बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री मारी, उनके आते ही ये तो पता चल गया था कि एक टेलेटेंड स्टार ने इंडस्ट्री में कदम रख दिया है।

2. बाज़ीगर (1993) – शाहरुख ने ग्रे शेड के 'एंटी-हीरो' बनकर सबको चौंकाया। विलेन के किरदार में भी वे बाजी मार ले गए।

413
Image Credit : shahrukh khan facebook

3. डर (1993) – "के...के...के...किरण!" – इस एक संवाद ने उन्हें बेहद खास बना दिया। इसमें भी खलनायक वाली छवि के बावजूद वे पूरी फिल्म में सनी देओल पर भारी पड़े।

4. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) – ये मूवी कल्ट क्लासिक मानी जाती है। इसकी रिलीज के बाद शाहरुख किंग ऑफ रोमांस बन गए।

513
Image Credit : shahrukh khan facebook

5. दिल तो पागल है (1997) – राहुल के किरदार में उन्होंने बेहतरीन डांसर का किरदार निभाया। इसके साथ उनकी रोमांटिकइमेज ने दर्शकों को जैसे क्रेजी ही कर दिया।

6. कुछ कुछ होता है (1998) – कॉलेज लाइफ, क्रश, फ्रेंडशिप और प्यार और विछोह..ये सब कुछ कुछ होता में एक साथ परोसा गया। शाहरुख ने अपनी अदाकारी से इसे क्लासिक बना दिया।

613
Image Credit : shahrukh khan facebool

7. कभी खुशी कभी ग़म... (2001) – फैमिली ड्रामा में ग्लैमर और इमोशन के साथ शाहरुख का भाव प्रधान अभिनय ने फिल्म को बेहद खूबसूरत बना दिया। जया बच्चन के साथ मां-बेटे के सीन तो आज भी आइडल माने जाते हैं।

713
Image Credit : shahrukh khan facebook

8. देवदास (2002) – ट्रैजिक हीरो में शाहरुख की अदायगी किसी को भी दीवान बना सकती है। शायराना अंदाज़ वाला ये परफॉर्मेंस एक एक्टिंग कोचिंग जैसी थी।

9. वीर-ज़ारा (2004) – सरहद पार मोहब्बत की दास्तान में शाहरुख का सौम्य और जज़्बाती अंदाज़ देखने को मिला। इस मूवी में जो फीलिंग्स शाहरुख ने अपनी कलाकारी से दिखाई, वो इसे क्लासिक बनाती हैं।

813
Image Credit : shahrukh khan facebook

10. स्वदेश (2004) – मोहान भागर्व जैसे किरदार में सादगी और सच्चाई नजर आई। ग्लैमर के बिना ये उनके असली और डाउन टू अर्थ वाले किरदारों में से एक था।

11. चक दे! इंडिया (2007) – कबीर खान ने देशभक्ति, जुनून के साथ स्पोर्टस ड्रामा को बेहद रोमांचक बना दिया।

913
Image Credit : shahrukh khan facebook

12..माय नेम इज़ खान (2010 – अस्‍पर्जर सिंड्रोम से जूझते रिज़वान के रोल में शाहरुख खान ने इमोशन, मासूमियत का मेल दिखाया। ये किरदार बेहद हार्ट टचिंग है।

13. चेन्नई एक्सप्रेस (2013) – रोहित शेट्टी की एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का लबालब पैकेज में शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण के साथ ज़बरदस्त परफॉरमेंस से मूवी को हिट कराया।

1013
Image Credit : shahrukh khan facebook

14. जवान (2023) – डबल रोल, दमदार डायलॉग्स,र पावरफुल एक्शन और शाहरुख का स्टराडल । इस फिल्म ने किंग खान की ज़बरदस्त वापसी कराई।

15. फैन (2016) – शाहरुख ने सुपरस्टार और उसी का पागल फैन दोनों का किरदार निभाया, इसमें दिखता है वो कितना वर्सेटाइल हैं।

1113
Image Credit : shahrukh khan facebook

16. दिल से (1998): शाहरुख़ ने जर्नलिस्ट का किरदार निभाया, दर्दभरी प्यार में उलझा किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया।

17. डॉन (2006): अमिताभ बच्चन की डॉन की रिमेक में शाहरुख ने पुराने डॉन को मॉडर्न स्टाइल में परोसा। उनके स्वैग ने फिल्म को एक अलग ही अंदाज में परोसा।

1213
Image Credit : shahrukh khan facebook

18. डियर ज़िंदगी (2016): डॉक्टर जहांगीर के किरदार में किंग खान ज़िंदगी की छोटी-छोटी बातों में बड़ी नसीहत दी, ऐस लगा जैसे उनके अलावा कोई इस रोल नहीं कर सकता है।

19. रब ने बना दी जोड़ी (2008) : सुरिंदर और राज इन दोनों किरदार में एक सीधा- सादा इंसान और अल्ट्रा मॉडर्न दोनों पहलुओं से फैंस को दीवाना बना दिया।

1313
Image Credit : shahrukh khan facebook

20. रईस (2017 ): शाहरुख खान एक बार फिर नेगेटिव रोल में दिखे, हालांकि उनके किरदार को पॉजिटिव दिखाया गया। इसमें दमदार एक्टिंग का बेहतरीन मेल देखने को मिला।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
शाहरुख़ ख़ान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 आमिर खान की 10 साल पुरानी फिल्म को पछाड़ने से चूकी, दूसरे वीकेंड टॉप 10 से बाहर
Recommended image2
जब 18 साल छोटी लड़की को मनाने मुंह में गुलाब लेकर नाचे सलमान खान, दिलचस्प है किस्सा
Recommended image3
2026 में 7 बॉलीवुड स्टार्स मचाएंगे साउथ में तहलका, एक हसीना 3 फिल्मों से करेगी धमाका
Recommended image4
Dhurandhar के खिलाफ Shazia Iqbal? धड़क 2 की डायरेक्टर को क्यों इस बात से परेशानी
Recommended image5
Rohit Shetty ने अजय देवगन को क्यों घर आने किया मना? Lawrence Bishnoi से क्या है खतरा
Related Stories
Recommended image1
Shahrukh Khan की King में नजर आएंगे ये 7 Stars, जानें कौन हैं वो
Recommended image2
Shahrukh Khan घर पर खाली समय पर करते हैं ये काम, खुद किया खुलासा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved