शाहरुख खान के फैंस पठान- पठान शाउट कर रहे थे। इसके बाद SRK भी जोश में आ गए। एक्टर ने बालकनी में खड़े होकर झूमे जो पठान सॉन्ग पर जमकर डांस किया । किंग खान ने दोनों बाहों फैलाकर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म का आइकॉनिक पोज़ भी दिया ।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Shahrukh Khan performed Pathan's dance on Mannat : बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान ने 10 जून को मन्नत के बाहर पठान मूवी के झूमे जो पठान के हुक स्टेप परफॉर्म करके फैंस को एक्साइेटड कर दिया । किंग खान ने 'पठान' के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर का जश्न मनाने के लिए 'मन्नत' के बाहर अपने फैंस को स्पेशल ट्रीट दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसआरके ने झूमे जो पठान सॉन्ग पर दिखाए हुक स्टेप

दरअसल एसआरके के फैंस पठान- पठान शाउट कर रहे थे। इसके बाद शाहरुख भी जोश में आ गए। एक्टर ने बालकनी में खड़े होकर झूमे जो पठान सॉन्ग पर डांस किया । वहीं दोनों बाहों को फैलाकर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म का आइकॉनिक पोज़ भी दिया । इसके बाद तो यहां मौजूद भीड़ एक्साइटेड हो गई।

शाहरुख खान ने पूरी की फैंस की डिमांड

बता दें कि शनिवार 10 जून को किंग खान के घर मन्नत के बाहर हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी । दरअसल पठान के टीवी पर रिलीज के पहले फैंस उन्हें विश करने आए थे । प्रशंसकों की इतनी बड़ी संख्या में भीड़ जुटने पर शाहरुख खान खुद को रोक नहीं सके । सुपर स्टार ना केवल बंगले के बाहर आए बल्कि फैंस की हर डिमांड को पूरा भी किया ।

View post on Instagram

सुहाना और आर्यन खान के पिता शाहरुख खान का मन्नत के बाहर ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स ने जमकर कॉमेन्ट किए हैं।