- Home
- Entertainment
- Bollywood
- The Ba***ds Of Bollywood में काम करने किसे मिली कितनी फीस, किसकी जेब सबसे भारी?
The Ba***ds Of Bollywood में काम करने किसे मिली कितनी फीस, किसकी जेब सबसे भारी?
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज हो चुकी है। ये सीरीज गुरुवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। ये सीरीज बॉलीवुड में बाहर से आए लोगों के स्ट्रगल और अपने सपनों को पूरा करने की कहानी पर बेस्ड है।

द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड स्टार कास्ट फीस
आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। उनकी पहली वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड ओटीटी पर स्ट्रीम हो गई है। इस मौके पर आपको इस सीरीज में काम करने वाली स्टार कास्ट की फीस के बारे में बताते हैं।
लक्ष्य लालवानी
वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड में लक्ष्य लालवानी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस सीरीज में काम करने उन्हें 2-3 करोड़ फीस मिली है।
राघव जुयाल
राघव जुयाल भी वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड का हिस्सा है। इसमें उनका ग्रे शेड देखने को मिल रहा है। इस सीरीज में काम करने लिए उन्हें 2-2.50 करोड़ फीस मिली है।
सहर बाम्बा
वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड में सहर बाम्बा लीड एक्ट्रेस हैं। सहर को सीरीज में काम करने के लिए 1.50 से 2 करोड़ फीस दी गई है।
ये भी पढ़ें... The Ba***ds Of Bollywood में 50 बॉलीवुड सेलेब्स का कैमियो रोल, यहां जानें एक-एक का नाम
आन्या सिंह
आन्या सिंह भी वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आ रही हैं। सीरीज में उनके किरादर को थोड़ा बहुत निगेटिव दिखाया गया है। उन्हें 1.50-2 करोड़ फीस मिली है।
मोना सिंह
वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड में मोना सिंह के साथ गौतमी कपूर, मनीष चौधरी और मनोज पवाह भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इन सभी को तकरीबन 80 लाख से 1 करोड़ रुपए तक फीस दी गई है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी भी आर्यन खान की वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड में खास रोल प्ले करती नजर आ रही हैं। इस सीरीज में काम करने उन्होंने 8 से 10 करोड़ फीस चार्ज की है।
रवीना टंडन
वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड में रवीना टंडन भी दिखाई दे रही हैं। इस सीरीज में काम करने उन्हें 6 से 8 करोड़ रुपए फीस मिली है।
आर्यन खान
आर्यन खान ने वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड को डायरेक्ट करने मोटी रकम वसूल की है। उन्होंने 10 से 12 करोड़ फीस ली है।
ये भी पढ़ें... शाहरुख खान के बेटे की The Ba*ds Of Bollywood देखने उमड़ा बॉलीवुड, देखें 11 PHOTOS
शाहरुख खान
शाहरुख खान भी अपने बेटे की वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है। उन्हें 30 से 35 करोड़ फीस मिली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।