- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Shefali Jariwala Death: भरी जवानी में चल बसे ये 10 सेलेब्स, किसी की 19, किसी 20 की उम्र में हुई मौत
Shefali Jariwala Death: भरी जवानी में चल बसे ये 10 सेलेब्स, किसी की 19, किसी 20 की उम्र में हुई मौत
'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला के दुखद निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। 42 साल की छोटी उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। शेफाली से पहले कई सेलेब्स भरी जवानी दुनिया को अलविदा कह गए। देखें 10 की लिस्ट...

दिव्या भारती
किस उम्र में हुआ निधन : 19 साल
5 अप्रैल 1993 को बॉलीवुड की खूबसूरत दीवा दिव्या भारती वर्सोवा स्थित अपने अपार्टमेंट से नीचे गिर गई थीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। कई रिपोर्ट्स में उनकी मौत को हत्या का रंग देने की कोशिश की गई थी। लेकिन कभी ऐसा कुछ साबित नहीं हो पाया।
तुनिषा शर्मा
किस उम्र में हुआ निधन : 20 साल
'अली बाबा : दास्तान ए काबुल' में शहजादी मरियम का रोल कर चुकीं तुनिशा शर्मा ने शो के सेट पर ही ख़ुदकुशी कर ली थी। उनका निधन 24 दिसंबर 2022 को हुआ था।
प्रत्युषा बनर्जी
किस उम्र में हुआ निधन : 24 साल
'बालिका वधू' में आनंदी का रोल कर पॉपुलर हुईं प्रत्युषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को दुनिया को अलविदा कह गई थीं। उन्होंने आत्महत्या की थी। उनके बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह पर उनकी हत्या का आरोप लगाया गया था, जो साबित नहीं हो सका।
जिया खान
किस उम्र में हुआ निधन : 25 साल
3 जून 2013 को 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस जिया खान की लाश उनके घर में मिली थी। उन्होंने ख़ुदकुशी की थी। उनके बॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था, जो साबित नहीं हो सका।
वैशाली ठक्कर
किस उम्र में हुआ निधन : 30 साल
15 अक्टूबर 2022 को वैशाली ठक्कर का निधन हुआ। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शोज की एक्ट्रेस ने ख़ुदकुशी की थी। दावा किया गया था कि अपने एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा हैरेसमेंट के चलते उन्होंने यह घातक कदम उठाया था।
सौंदर्या
किस उम्र में हुआ निधन : 31 साल
17 अप्रैल 2004 को अमिताभ बच्चन स्टारर 'सूर्यवंशम' जैसी फिल्मों में नज़र आईं सौंदर्या की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। एक रैली के लिए रवाना होते वक्त एयरक्राफ्ट क्रैश होने से उनका निधन हुआ था।
सुशांत सिंह राजपूत
किस उम्र में हुआ निधन : 34 साल
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनकी लाश उनके फ़्लैट में मिली थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे ख़ुदकुशी का मामला बताया था। बाद में CBI ने भी अपनी रिपोर्ट में हत्या जैसी किसी भी आशंका से इनकार किया था।
सिद्धार्थ शुक्ला
किस उम्र में हुआ निधन : 40 साल
'बिग बॉस 13' के विजेता रहे टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितम्बर 2021 को हुआ। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।
दीपेश भान
किस उम्र में हुआ निधन : 41 साल
23 जुलाई 2022 को जब दीपश भान के निधन की खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया था। 'भाभी जी घर पर हैं' में मलखान का रोल करने वाले दीपेश को क्रिकेट खेलते समय कार्डियक अरेस्ट आया था।
कुशल पंजाबी
किस उम्र में हुआ निधन : 42 साल
26 दिसंबर 2019 को कुशल पंजाबी के निधन की खबर ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को शोक में डुबा दिया था। 'अंदाज़' जैसी फिल्मों और 'कसम से' जैसे टीवी शोज के एक्टर ने ख़ुदकुशी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

