- Home
- Entertainment
- TV
- Shefali Jariwala Husband: क्या करते हैं शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, किससे हुई थी पहली शादी?
Shefali Jariwala Husband: क्या करते हैं शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, किससे हुई थी पहली शादी?
शेफाली जरीवाला के निधन से ना केवल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, बल्कि उनके सभी चाहने वालों को भी सदमा लगा है। 42 साल की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गईं। शेफाली अपने पीछे पति पराग त्यागी को छोड़ गई हैं। जानिए आखिर उनके पति पराग त्यागी करते क्या हैं?

कब हुई थी शेफाली जरीवाला की शादी?
शेफाली जरीवाला की शादी दो बार हुई थी। पहली शादी 2004 में म्यूजिशियन हरमीत सिंह से हुई थी, जो 2009 में तलाक पर ख़त्म हो गई थी। इसके 5 साल बाद 2014 में शेफाली ने पराग त्यागी से शादी की।
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी क्या करते हैं?
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी एक्टर हैं। वे टीवी शोज और फिल्मों में काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हुए 17 साल हो चुके हैं।
पराग त्यागी ने फिल्मों में कब कदम रखा?
पराग त्यागी ने टीवी पर आने से पहले फिल्मों में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'अ वेडनेस डे' थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी। अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह स्टारर इस फिल्म में उन्होंने आकाश दुरईवंशी नाम का किरदार निभाया था।
पराग त्यागी को किन-किन फिल्मों में देखा गया?
पराग त्यागी ने 'अ वेडनेस डे' के बाद अमिताभ बच्चन स्टारर 'सरकार 3', पवन कल्याण स्टारर तेलुगु फिल्म Agnyaathavaasi, वेंकटेश स्टारर तेलुगु मूवी 'वेंकी मामा', नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर तेलुगु फिल्म 'रूलर', महेश बाबू स्टारर तेलुगु फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' और सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया।
टीवी पर पराग त्यागी का पहला शो कौन-सा था?
पराग त्यागी ने 2009 में 'पवित्र रिश्ता' से टीवी डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'जोधा अकबर', 'कलश', 'ब्रह्मराक्षस', 'काला टीका', 'अघोरी', 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की', 'नागिन 5' और 'पापनाशिनी गंगा' जैसे सीरियल्स में देखा गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

