सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें राज कुंद्रा स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में नजर आ रहे हैं। अब उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच हाल ही में राज को स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका नया अवतार देख फैंस शॉक हो गए। दरअसल राज स्टैंड अप कॉमेडियन वाले अपने नए अवतार में लोगों के सामने आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपना भी जमकर मजाक उड़ाया और अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई भी दी। अब राज ने सोशल मीडिया पर अपने स्टैंड अप कॉमेडी शो का एक वीडियो भी शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज कुंद्रा ने बातों-बातों में दी सफाई

वीडियो की शुरुआत में राज ने अपना परिचय देते हुए कहा, 'देवियों और सज्जनों, मैं राज कुंद्रा हूं, जिसे 'मास्क मैन' के नाम से भी जाना जाता है, जिसे शिल्पा का पति भी कहा जाता है और 'सस्ता कान्ये वेस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। शो शुरू करने से पहले मैं 2 बातें कहना चाहता हूं, एक किसी को सेक्शुअल जोक्स से ऐतराज हो तो 10 मिनट के लिए बाहर चले जाए। 18 साल की उम्र में मैंने लंदन में टैक्सी चलाया था, फिर 21 साल की उम्र तक पश्मीना शॉल का साम्राज्य खड़ा कर दिया। मेरा काम हमेशा से कपड़े पहनने का था, उतारने का नहीं।

View post on Instagram

क्या है पूरा मामला?

अब राज की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि राज की पंचलाइन उस पोर्न ऐप घोटाले की साइट के बारे में है। आपको बता दें राज को मोबाइल एप्लिकेशन पर अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस केस में उन्हें 2 महीने की जेल हुई थी। कोर्ट की कार्यवाही लंबी होने के कारण राज को सितंबर 2021 में मुंबई सेशन कोर्ट से बेल मिल गई थी। इस केस के बाद उन्होंने मास्क पहनना शुरू कर दिया था।

और पढ़ें..

बदले हुए अंदाज में नजर आए 58 साल के आमिर खान, जानिए क्यों अपनाया ये लेटेस्ट लुक?