- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कौन सी मूवी से इन 10 Stars ने रखा बॉलीवुड में कदम, 4 का तो डेब्यू रहा महाफ्लॉप
कौन सी मूवी से इन 10 Stars ने रखा बॉलीवुड में कदम, 4 का तो डेब्यू रहा महाफ्लॉप
Bollywood Celebs Debut Films: बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर ने इतनी ज्यादा फीस की डिमांड कर दी कि उन्हें एकता कपूर ने अपनी फिल्म से बाहर कर दिया। इसी बीच आपको श्रद्धा सहित अन्य बॉलीवुड एक्टर की डेब्यू फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने 2010 में आई फिल्म तीन पत्ति से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।
दीपिका पादुकोण ने 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
अक्षय कुमार ने 1991 में आई फिल्म सौगंध से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी।
1992 में शाहरुख खान ने फिल्म दीवाना से बॉलीवड में डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी और इसी से शाहरुख की किस्मत चमकी थी।
सनी देओल ने 1983 में आई फिल्म बेताब से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही थी।
1988 में सलमान खान ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। सलामन की पहली फिल्म हिट रही थी।
रणबीर कपूर ने 2007 में आई फिल्म सावरियां से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।
1981 में संजय दत्त ने फिल्म रॉकी ने डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया था।
2008 में आई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से अनुष्का स्टार बन गईं थीं।
कैटरीना कैफ ने 2003 में आई फिल्म बूम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। कैटरीना की पहली ही फिल्म महाडिजास्टर रही थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

