- Home
- Entertainment
- Bollywood
- श्याम बेनेगल को अंतिम विदाई देने उमड़ा बॉलीवुड, गुलजार-नसीर की नम हुईं आंखें
श्याम बेनेगल को अंतिम विदाई देने उमड़ा बॉलीवुड, गुलजार-नसीर की नम हुईं आंखें
जाने-माने फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन, बॉलीवुड हस्तियों ने नम आँखों से दी अंतिम विदाई। शिवाजी पार्क में हुआ अंतिम संस्कार।

जानेमाने फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया था। वे 90 साल के थे और उम्र संंबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनको अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
श्याम बेनेगल को अंतिम विदाई देने पहुंचे गीतकार गुलजार मायूस नजर आए। उनकी आंखे भी नम दिखीं।
ईला अरुण भी श्याम बेनेगल को अंतिम विदाई देने पहुंची थी। वे अपने आंसू नहीं रोक पाई।
बोमन ईरानी ने श्याम बेनेगल को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर उन्होंने बेनेगल के पार्थिव शरीर को नमन किया।
रजत कपूर भी श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
नसीरुद्दीन शाह भी श्याम बेनेगल को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान उनकी आंखें नम नजर आईं।
रत्ना पाठक भी श्याम बेनेगल के अंतिम दर्शन करने पहुंची। रत्ना इस मौके पर अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
विक्की कौशल के पिता शाम कौशल भी इस मौके पर नजर आए। वे श्याम बेनेगल को अंतिम विदाई देते वक्त मायूस दिखे।
फिल्ममेकर अशोक पंडित भी श्याम बेनेगल के फ्यूनरल में शामिल हुए।
बता दें कि श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार दादर, मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित शमशान घाट पर किया गया।
ये भी पढ़ें…
श्याम बेनेगल की 8 आइकॉनिक फिल्में, सभी को मिला नेशनल अवॉर्ड
श्याम बेनेगल की कोठे वाली वो फिल्म, जिसने मचाया था बवाल, जो बनी 28 दिन में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।